Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा... नितिन गडकरी

नितिन गडकरी का मानना है कि भारतीय ऑटो उद्योग भविष्य में देश को एक सुपर आर्थिक शक्ति और दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने में मदद करेगा। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा तीसरे नंबर वाला ऑटो उद्योग मार्केट है। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 04 Jun 2023 11:04 AM (IST)
Hero Image
आने वाले समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में दिन पर दिन एक से बढ़कर एक दमदार कारें और मोटरसाइकिल मौजूद है। वहीं भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार भी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसी पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया है कि पांच साल में भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा।

उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल बाजार की लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वहीं भारत जापान से भी आगे निकल गया है। अभी के समय में तीन पहले नंबर पर है, जबकि अमेरिका इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां दी है

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग और दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बनने की संभावना के बारे में बात करते हुए, नितिन गडकरी ने कहा कि वर्तमान में , देश के ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार 7.5 लाख करोड़ है। इसपर नितिन गडकरी ने आगे कहा कि उद्योग ने अब तक 4.5 करोड़ नौकरियां दी है, और यह केंद्र और राज्य सरकारों को अधिकतम वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी ) का भुगतान करता है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार बन जाएगा। इसके साथ ही ये भी कहा कि देश का ऑटोमोबाइल उद्योग 2028 तक 15 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा। इसके साथ ही गडकरी ने ये कहा कि इस बढ़ोतरी के साथ , भारत का ऑटोमोबाइल बाजार देश को भविष्य में एक सुपर आर्थिक शक्ति और दुनिया की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनने में मदद करेगा।

इसी के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने ये बताया कि देश में ईवी की डिमांड भी काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। आपको बता दें, भारत हर साल 16 लाख करोड़ रुपये का जीवाश्म ईंधन आयात करता है।