Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

India EV Market: 2020 में 223 प्रतिशत बढ़ा इलेक्ट्रिक कारों का बाजार, 2025 तक बदलने वाली है तस्वीर

Electric Vehicle Market in India भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 2022 में 223 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें लगभग 48000 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। उम्मीद है कि भारत में ईवी बाजार बढ़कर 300000 से अधिक हो जाएगा। Tata अपने दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स के दम पर पहले स्थान पर है।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Tue, 23 May 2023 01:31 AM (IST)
Hero Image
Indian electric vehicle market grew 223 per cent in 2022

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बड़ा स्वरूप ले रहा है। एक बाजार विश्लेषक फर्म के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार 2022 में 223 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें लगभग 48,000 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि 2022 के दौरान ऑटो उद्योग के आसपास समग्र भावना भारत में मजबूत रही, जो मांग में बढ़ोतरी और बढ़ती उपभोक्ता खरीद से प्रेरित थी। आइए आपको पूरे आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

Tata Motors है मार्केट लीडर

देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी Tata Motors अपने दो इलेक्ट्रिक कार मॉडल्स के दम पर मार्केट में पहले स्थान पर है। कंपनी अपनी नेक्सन ईवी और टिगोर ईवी से 86 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ ईवी सेगमेंट में सबसे पहले स्थान पर है। इसके बाद MG की ZS EV ने 9 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी और Hyundai की Kona ने 1.6 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। आपको बता दें कि हाल ही में टाटा मोटर्स ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, Tata Tiago EV को लॉन्च किया है।

प्रीमियम कारों का भी मौजूद है विकल्प

Audi, BMW और Mercedes-Benz जैसे लक्जरी ब्रांड भी देश में अपनी विश्व स्तर पर लोकप्रिय ईवी मॉडल बेचते हैं। मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्ल्यू ने बीते दिनों रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है लेकिन इनकी कुल बाजार हिस्सेदारी के 1 प्रतिशत से भी कम है। इसके पीछे इनकी बढ़ी हुई कीमतें सबसे बड़ी वजह है। देश में टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को इतनी बड़ी मात्रा में खरीदे जाने के पीछे सबसे बड़ी वजह इनकी किफायती कीमत ही है।

जल्द लॉन्च हो रही हैं ये नई Electric Cars

भारत की शीर्ष कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी 2025 तक देश में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश कर सकती है। इसके साथ ही भारतीय कार बाजार में मारुति के बाद दूसरे स्थान पर काबिज हुंडई ने अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी IONIQ 5 को लॉन्च कर दिया है। टाटा ने 2024 तक हैरियर ईवी और 2025 तक सिएरा ईवी लॉन्च करने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि भारत में ईवी बाजार बढ़कर 300,000 से अधिक हो जाएगा।