Move to Jagran APP

September 2024 में रही सात सीटों वाली SUV की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Scorpio, XUV700, Alcazar और Fortuner

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। कई निर्माताओं की ओर से एसयूवी सेगमेंट मे भी अपने वाहनों को ऑफर किया जाता है। September 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन Seven Seater SUV को सबसे ज्‍यादा पसंद किया है। बिक्री के मामले में Top-5 लिस्‍ट में कौन सी SUV शामिल (Indian SUVs September 2024 Sales) हुई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 16 Oct 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
September 2024 में किन 7 सीटर एसयूवी की मांग सबसे ज्‍यादा रही। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। September 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन Top-5 सात सीटों वाली एसयूवी की मांग सबसे ज्‍यादा रही है।

Mahindra Scorpio/ Scorpio N

देश के प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। कंपनी के Scorpio ब्रॉन्‍ड को पसंद करने वालों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस कारण September 2024 के दौरान भी यह सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी रही। बीते महीने के दौरान कुल बिक्री 14428 यूनिट्स हुई है। जबकि पिछले साल September महीने में इनकी कुल बिक्री 11846 यूनिट्स हुई थी।

यह भी पढ़ें- September 2024 में रही Ertiga, Innova की मांग, 7 Seater MPV सेगमेंट के Top-5 में शामिल हुईं कौन सी गाड़ियां

Mahindra XUV700

बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में महिंद्रा की दूसरी एसयूवी के तौर पर  XUV700 भी शामिल हुई। September 2024 के दौरान इसकी कुल 9646 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले 2023 में इस एसयूवी को 8555 लोगों ने खरीदा था।

Mahindra Bolero

स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। September 2024 के दौरान इसकी कुल 8180 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि September 2023 के दौरान इसकी कुल 9519 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने इसकी बिक्री में करीब 14 फीसदी की कमी आई है लेकिन फिर भी यह सात सीटों वाली एसयूवी सेगमेंट के Top-5 में शामिल हुई है।

Hyundai Alcazar

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai भी सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Alcazar को ऑफर करती है। हाल में ही इसका 2024 वर्जन लॉन्‍च किया गया है। बीते महीने इसकी 2712 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल September महीने के दौरान इसे 1977 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Toyota Fortuner

फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली 7सीटर एसयूवी Toyota Fortuner को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। इस एसयूवी की पिछले महीने 2473 यूनिट्स की बिक्री हुई है। September 2023 में इसे 2874 लोगों ने खरीदा था। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भले ही 14 फीसदी की कमी आई है, लेकिन फिर भी इसे 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में Top-5 में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें- विदेशों में बढ़ रही Made In India Utility Vehicles की मांग, बीते महीने कैसा रहा एक्‍सपोर्ट, SIAM ने दी जानकारी