Move to Jagran APP

Two Wheeler Sale: भारतीयों को पंसद आईं Hero Moto corp की नई बाइक्‍स, कंपनी ने की 56 लाख से ज्‍यादा स्‍कूटर और बाइक की बिक्री

भारतीय बाजार में Hero Moto corp की ओर से कई बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक Hero Moto Corp ने बीते वित्‍त वर्ष 2023 के दौरान देशभर में 56 लाख से ज्‍यादा Two Wheeler Sale का आंकड़ा पार किया है। कंपनी ने बिक्री को लेकर और क्‍या जानकारी दी है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 02 Apr 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
Hero Moto Corp ने बीते वित्‍त वर्ष में 56 लाख से ज्‍यादा Two Wheeler Sale किए हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero Moto Corp की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने बीते वित्‍त वर्ष के दौरान 56 लाख से ज्‍यादा वाहनों (Two Wheeler Sale) की बिक्री देशभर में की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से और क्‍या जानकारी दी गई है।

कितनी हुई बिक्री

बीते वित्‍त वर्ष के दौरान देशभर में Hero Moto corp ने 56 लाख से ज्‍यादा Two Wheeler Sale किए हैं। जानकारी के मुताबिक यह आंकड़ा 5621455 यूनिट्स का है। कंपनी ने जनवरी से मार्च 2024 के दौरान बिक्री के मामले में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने मार्च 2024 के दौरान 490415 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। जिसमें 456724 बाइक्‍स और 33691 यूनिट्स स्‍कूटर शामिल रहे। बीते साल फेस्टिव सीजन के 32 दिनों में ही कंपनी ने 14 लाख से ज्‍यादा वाहनों की बिक्री की थी।

कितना हुआ एक्‍सपोर्ट

हीरो मोटो कॉर्प ने जानकारी दी है कि बीते वित्‍त वर्ष 2024 के दौरान कुल 200923 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। जिसमें से मार्च 2024 के दौरान 31158 यूनिट्स विदेशों में भेजी गईं। इसके पहले वित्‍त वर्ष में कंपनी ने 172753 यूनिट्स की बिक्री विदेशों में की थी।

यह भी पढ़ें- Toyota Taisor का Teaser हुआ जारी, तीन अप्रैल को होगी पेश

अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच हुए ये लॉन्‍च

बाजार में कंपनी की ओर से लगातार नए वाहनों को लॉन्‍च किया गया। अप्रैल 2023 से मार्च 2024 के बीच कंपनी की ओर से Maverick440, Harley Davidson X440, Karizma XMR, Xtreme125R और Xtreme 160R 4V जैसी प्रीमियम बाइक्‍स को लॉन्‍च किया गया।

कैसा है पोर्टफोलियो

हीरो मोटो कॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में 100 सीसी की बाइक्‍स से लेकर 400 सीसी से ज्‍यादा की क्षमता की बाइक्‍स के साथ ही कई स्‍कूूटर्स को भी ऑफर किया जाता है। जिसमें Splendor+, Splendor + Xtec, HF Deluxe, HF100, Glamour, Passion Xtec, Super Splendor Xtec, Passion+, Super Splendor, Galmour Xtec, Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Xtreme 200S 4V, Xtreme 125R, Xpulse 200 4V, Xpulse 200T 4V, Maverick 440, Harley Davidson X440, Karizma XMR, Destini Prime, Pleasure + Xtec, Xoom और Destini 125 Xtec जैसे वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Toyota की बिक्री में हुई 48 फीसदी की बढ़ोतरी, कंपनी ने बेची 263512 यूनिट्स गाड़ियां