Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023: ईवी से जुड़े मुद्दों पर गहन मंथन, ऑटो सेक्टर को मिलेगा नया आकार

Jagran Hitech EV Conclave Awards 2023 का आयोजन कल सम्पन्न हो गया। इस समारोह में EV को लेकर गहन मंथन किया गया। देश में ईवी के विकास पर जोर दिया जा रहा है। आइए जानते हैं इस समारोह की मुख्य बातों के बारे में...

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Thu, 01 Jun 2023 08:52 PM (IST)
Hero Image
Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में हर किसी को योगदान करना चाहिए। बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक व्हीकल को सड़कों पर उतारना इस दिशा में एक शानदार कोशिश है। हालांकि, इस संबंध में लोगों को और ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है।

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट को भारत की कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ा रही हैं। इसने ऑटोमोटिव सेक्टर को नया आकार दिया है। Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 ऐसी ही कुछ कोशिशों को सामने लाने का एक प्रयास था। 

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023

Jagran New Media के इस कार्यक्रम में कल कई शख्सियतों को सम्मानित किया गया था। यह समारोह दिल्ली के ललित होटल में आयोजित हुआ, जहां EV और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़े कई दिग्गज उपस्थित थे। इस कॉनक्लेव में 8 से ज्यादा नॉलेज शेयरिंग सेशन हुए। साथ ही, 50 से ज्यादा स्पीकर्स और ऑटो इंडस्ट्री से 200 से ज्यादा सीनियर एग्जीक्यूटिव यहां मौजूद थे। इस समारोह में कई अवार्ड भी वितरित किए गए।

कैलाश गहलोत थे मुख्य अतिथि

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत भी शामिल थे। इनके अलावा, इस समारोह में स्पेशल गेस्ट के रूप में डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह भी मौजूद थे। 

कैलाश गहलोत ने इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में कहा कि दिल्ली में देश की सबसे बेहतर ईवी पॉलिसी को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि अमूमन जब कोई नीति बनाई जाती है, तो वह केवल फाइलों में ही सिमट कर रह जाती है। उनका कहना कि दिल्ली सरकार ने ईवी को लेकर बेहतर काम किया है। 

वहीं, डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन ऑफ दिल्ली के वाइस चेयरमैन जैस्मीन ने कहा कि समूचे देश के 30 प्रतिशत चार्जिंग स्टेशन दिल्ली में लगे हैं। उन्होने कहा कि दिल्ली ने देश को इलेक्ट्रिक वाहनों के अडॉप्शन के मामले में एक नई दिशा दी है। 

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार 

समारोह में जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने कहा कि मार्च 2023 में देश की इकॉनमी 3.7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। उन्होने कहा कि भारत, दुनिया में पांचवी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश है। 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5.4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा, जो कि हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है। 

ई-व्हीकल पर जोर

जागरण न्यू मीडिया के सीईओ भरत गुप्ता ने अपने भाषण में ईवी को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ईवी हमारे वातावरण के लिए सुरक्षित हैं। वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 1.17 मिलियन ईवी बेचे गए, जो भारतीय सड़कों पर मौजूदा 2.27 मिलियन ईवी के 50 फीसदी से अधिक हैं।

उन्होने कहा कि लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता समझ रहे हैं। मौजूदा समय में ईवी इंडस्ट्री को काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ रहा है।  इनमें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की का पूरी तरह से डेवलपमेंट न होना एक बड़ी चुनौती है।   

इस समारोह में भारत के लिए पर्यावरणीय अवसरों पर भी जोर दिया गया है। ईवी इसके लिए काफी अच्छा विकल्प है। देश में इल्क्ट्रिक व्हीकल के जरिये वायु प्रदूषण को कम किया जा सकता है। पेट्रोल-डीजल या सीएनजी परिवहन से वायु प्रदूषण का खतरा बना रहता है। वहीं, ध्वनि प्रदूषण को कम करने में ईवी काफी मददगार साबित हुए हैं। ईवी बाकी परिवहन साधनों की तुलना में परिचालन क्षमता में सुधार कर रहे हैं।

ईवी व्हीकल से मिलेंगे आर्थिक फायदे

इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिये भारत को कई आर्थिक अवसर दिये जाएंगे। फ्लीट ऑपरेटर्स, ओईएम यानी उपकरण उत्पादन और रियल एस्टेट सेक्टर को कई अवसर मिलेंगे। इन अवसरों से भारत की आर्थिक तस्वीर भी बदल जाएगी।

ईवी से जुड़ी क्या हैं चुनौतियां

  • ईवी के विकास के लिए भारत को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। इसमें सबसे बड़ी चुनौती क्लीन एनर्जी है। वहीं, ऊर्जा की कमी भी एक अहम मुद्दा है। 
  • अभी देश में ईवी के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं है। उसे विकसित करना होगा। बैटरी प्रौद्योगिकी और परिवर्तन को नकारने वाले तमाम कारक भारत में ईवी के विकास में बाधा बन रहे हैं। हमें इन चुनौतियों की तरफ ध्यान देना होगा।
  • Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 का उद्देश्य है कि नए उद्यम ईवी इंडस्ट्री से जुड़ें और उसका प्रचार करें। 

ये भी रहे चर्चा के केंद्र में

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 में सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट और क्लीन एनर्जी सोर्स के विकास में योगदान देने वालों और इस दिशा में नवीन व प्रभावी समाधान पेश करने वालों को सम्मानित किया गया था। अवार्ड का मूल्यांकन विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया गया है।