Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन, ऑटोमोटिव सेक्टर से जुड़ी कई शख्सियतें रहीं मौजूद

जागरण न्यू मीडिया ने बीते बुधवार को दिल्ली के ललित होटल में Jagran Hitech EV Conclave Awards 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया जहां ईवी और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी कई शख्सियतें मौजूद रहीं। आइए आपको इसके बारे में डिटेल से बताते हैं।

By Anand PandeyEdited By: Anand PandeyUpdated: Sat, 03 Jun 2023 10:22 PM (IST)
Hero Image
Jagran Hitech EV Conclave and Awards 2023 Know all Details About Event

जीवाश्म ईंधन जैसे पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करने और पर्यावरण में व्याप्त कार्बन घटक को कम करने के उद्देश्य से विश्वभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा दिया जा रहा है, जहां सरकार के साथ-साथ इस क्षेत्र से जुड़ी कई कंपनियां तेजी से काम कर रही हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल भविष्य है और ऑटोमोटिव सेक्टर को नया आकार दे रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जागरण न्यू मीडिया ने बीते बुधवार को दिल्ली के ललित होटल में Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जहां ईवी और ऑटो इंडस्ट्री से जुड़ी कई शख्सियतें मौजूद रहीं। इस समारोह में एसोसिएट स्पॉन्सर MG Comet EV था।

Jagran Hitech EV Conclave & Awards 2023 में बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केटिंग कैंपेन का अवार्ड ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को गया, जबकि बेस्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग और बेस्ट मटेरियल्स एंड कॉपोनेंट्स सप्लाई चेन-ओईएम का अवार्ड क्रमश: एम्पेयर और टाटा मोटर्स को गया। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा को बेस्ट रिन्यूएबल एनर्जी इंटीग्रेशन एंड मैनेजमेंट के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

समारोह में जागरण न्यू मीडिया के CEO भरत गुप्ता ने कहा, "भारत सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और हाल ही में ब्रिटेन को पछाड़ते हुए विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना। बात करे ऑटोमोबाइल सेक्टर की तो भारत इस समय पूरे विश्व में तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमोटिव मार्केट है और EV इस सेगमेंट में क्रांति ला रहा है।

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट बढ़ रहा है और इसकी एक मुख्य वजह यूजर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के महत्व को समझ रहे हैं, बात चाहे ग्रीन एनर्जी, उसकी कुशलता और कीमत की हो या फिर ईवी से उत्पन्न होने वाली संभावनाओं की। इसके अलावा इस क्षेत्र से जुड़ी कई चुनौतियां भी हैं, इन सभी मुद्दों को ध्यान में रखते हुए हम यह प्लेटफॉर्म लेकर आए हैं, ताकि बिजनेस कम्युनिटी और पॉलिसी मेकर एक जगह आकर समाधान पर बात करें।"

समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, "ईवी को बढ़ावा देने के लिए हमने दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लॉन्च की है, जिसके कार्यान्वयन के लिए हमने अलग-अलग हितधारकों से बात की। इसके लॉन्च के तीन साल बाद एक लाख से ज्यादा गाड़ियां दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं।

नए ग्राहकों को इस पॉलिसी से जोड़ने के लिए सब्सिडी के तौर पर 120 करोड़ खर्च किए हैं। इस तरह देखा जाए तो दिल्लीवासियों ने नई टेक्नोलॉजी को स्वीकार किया, यही वजह है कि पूरे देश में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है। साथ ही उन्होंने जीतने वाले विजेताओं को बधाई दी "

इससे पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े कई विषयों पर पैनल डिस्कशन किया गया, जिसमें शामिल है ईवी को आसानी से अपनाने के लिए नई तकनीकें, अर्बन मास ट्रांसपोर्ट और कमर्शियल बिजनेस के लिए ईवी, इंडिया का अर्बन मोबिलिटी मिशन टू व्हीलर ईवी को बढ़ावा देना, भारत के ईवी मार्केट का विस्तार: चुनौती और संभावनाएं।

समारोह देखने के लिए और इसके बारे में पूरी जानकारी के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - https://bit.ly/421KTJS