Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

August 2024 में MG मोटर्स की बिक्री में हुई नौ फीसदी की बढ़ोतरी, NEV सेगमेंट की बढ़ी मांग

ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी और Electric Cars को ऑफर किया जाता है। August 2024 कंपनी के लिए ब्रिकी के मामले में कैसा रहा है। बीते महीने कंपनी ने कुल कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की कुल बिक्री (JSW MG Motor Sales) में इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी का कितना योगदान रहा। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 01 Sep 2024 06:29 PM (IST)
Hero Image
August 2024 में MG ने कितनी कारों की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ब्रि‍टेन की प्रमुख वाहन निर्माता JSW MG Motors की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। ICE वाहनों के साथ ही कंपनी की कुल बिक्री में NEVs का कितना योगदान रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

बिक्री में हुई बढ़ोतरी

JSW MG Motors ने August 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 4571 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। जबकि इससे पहले August 2023 के दौरान कंपनी ने इससे कम यूनिट्स की बिक्री की थी। ICE वर्जन वाली एसयूवी के साथ ही कंपनी की Electric Cars को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों (NEVs) का योगदान 35 फीसदी हो गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक ZS EV और Comet को ग्राहकों की ओर से अच्‍छी प्रतिक्रिया मिल रही है। NEV का कुल बिक्री में करीब 1600  यूनिट्स का योगदान है।

यह भी पढ़ें- September 2024 में लॉन्‍च होने को तैयार छह कारें Mercedes, Tata, MG, Skoda और Hyundai शामिल

कैसा है पोर्टफोलियो

एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कुल पांच वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से देश की सबसे सस्‍ती Electric Car के तौर पर Comet EV को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा कंपनी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ZS EV को भी ऑफर करती है। इलेक्ट्रिक के अलावा कंपनी की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Astor, Hector और Gloster को भी ऑफर किया जाता है। एमजी मोटर्स की ओर से जल्‍द ही कई नई कारों और एसयूवी को भी पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जल्‍द लॉन्‍च होगी नई गाड़ी

भारत में NEV सेगमेंट के वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए JSW MG मोटर्स की ओर से सितंबर महीने में नई गाड़ी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से 11 सितंबर 2024 को CUV सेगमेंट की JSW MG Windsor EV को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद यह एमजी की ओर से ऑफर की जाने वाली तीसरी EV होगी।

यह भी पढ़ें- MG ने ग्‍लोबल बाजार में ZS Hybrid+ को किया पेश, भारत में भी जल्‍द होगी लॉन्‍च