Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vehicle Sale: July में कारों की बिक्री घटी, दो पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी, SIAM ने जारी की रिपोर्ट

भारतीय बाजार में बीते महीने में दो पहिया वाहन सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। लेकिन यात्री कार की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स (SIAM) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 के दौरान देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री (Vehicle Sale) हुई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 14 Aug 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
SIAM के मुताबिक July 2024 के दौरान देशभर में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्‍युफैक्‍चरर्स की ओर से July 2024 के दौरान देशभर में हुई वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। सियाम के मुताबिक देशभर में बीते महीने में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल July महीने में बिक्री कैसी रही है।  इसकी जानकारी हम आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Siam से मिली बिक्री की जानकारी

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में July 2024 के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में हल्‍की गिरावट दर्ज की गई है। बीते महीने में करीब 18.42 लाख वाहनों की बिक्री हुई है। जानकारी के मुताबिक दो पहिया वाहन सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री हुई है। इसके अलावा यात्री वाहन सेगमेंट की बिक्री में हल्‍की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन तीन पहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

यह भी पढ़ें- July के दौरान Mid Size SUV की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, Top-5 में शामिल हुईं Mahindra Tata और MG

फेस्टिव सीजन से उम्‍मीद

सियाम के अध्‍यक्ष विनोद अग्रवाल के मुताबिक पिछले साल July के मुकाबले इस साल July के महीने वाहनों की बिक्री मिली-जुली रही है। सियाम के अध्‍यक्ष को उम्‍मीद है कि आने वाले फेस्टिव सीजन के दौरान बिक्री में बढ़ोतरी होगी। सियाम के डायरेक्‍टर जनरल राजेश मेनन ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल July में यात्री वाहनों की बिक्री में 2.5 फीसदी की कमी आई है। वहीं दो पहिया वाहन सेगमेंट में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 12.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।

कितनी हुई बिक्री

सियाम की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में July 2024 के दौरान कुल 1842296 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें यात्री वाहन सेगमेंट में 341510 यूनिट्स की बिक्री हुई। दो पहिया वाहनों की बिक्री 1441694 यूनिट्स रही है। वहीं तीन पहिया वाहन सेगमेंट में कुल 59073 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर July 2023 के दौरान यात्री वाहन सेगमेंट में 350355 यूनिट्स, दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1282054 यूनिट्स और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में 56204 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें- Maruti Kia Hyundai की गाड़ियां बनीं ग्राहकों की पसंद, July 2024 में सब कॉम्‍पैक्‍ट SUVs की रही डिमांड