Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

टू-व्हीलर की बिक्री में हुई सालाना 13.77% वृद्धि, सबसे ज्यादा बिकी Honda की गाड़ियां

Two Wheeler Sales July 2024 जुलाई 2024 में टू-व्हीलर की सालाना और मासिक बिक्री के आंकड़े आ गए हैं। इसके साथ ही इसकी निर्यात की डिटेल्स भी सामने आई है। जुलाई 2024 में टू-व्हीलर की सालाना बिक्री में 13.77% की बढ़ोतरी औऔर मासिक आधार पर 11.17% की गिरावट देखने के लिए मिली है। वहीं निर्यात की बात करें ते सालाना और मासिक निर्यात में बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Mon, 05 Aug 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
जुलाई 2024 में सबसे ज्यादा बिकी होंडी की टू-व्हीलर।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जुलाई 2024 में भारत की दोपहिया वाहन बनाने वाली मेन कंपनियों होंडा, हीरो, टीवीएस, बजाज, सुजुकी और रॉयल एनफील्ड के बिक्री का पिरणाम मिला-जुला रहा। घरेलू बाजार में सालाना बिक्री में बढ़ोतरी और मासिक बिक्री में गिरावट देखने के लिए मिली है। इसी तरह निर्यात में सालाना और मासिक दोनों ही में सकारात्मक वृद्धि देखने के लिए मिली है। दोपहिया बिक्री में सालाना आधार पर 13.77% की वृद्धि और मासिक आधार पर इसमें 11.17% की गिरावट आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल जुलाई 2023 में 12,05,662 यूनिट की बिक्री हुई थी, जबकि जुलाई 2024 में 13,71,720 यूनिट की बिक्री हुई है।

घरेलू मार्केट: होंडा की दोपहिया वाहनों की बिक्री बढ़ी

  • होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की जुलाई 2024 में सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसकी सालाना वृद्धि 41.26% रही, जिसमें 4,39,118 यूनिट की बिक्री हुई। होंडा की वर्तमान में इस लिस्ट में 32.01% हिस्सेदारी रही। मासिक बिक्री में 9.01% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
  • जुलाई 2024 में हीरो मोटोकॉर्प की घरेलू बिक्री में सालाना 6.43% की गिरावट और मासिक आधार पर 29.32% की गिरावट का सामना करना पड़ा।
  • टीवीएस मोटर की सालाना आधार पर बिक्री में 8.09% बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है और मासिक आधार पर 0.58% की मामूली गिरावट देखी गई।
  • बजाज ऑटो की सालाना बिक्री में 18.91% की वृद्धि हुई है, जबकि मासिक आधार पर 4.72% की गिरावट देखने के लिए मिली है।
  • जुलाई 2024 में सुजुकी मोटरसाइकिल सालाना बिक्री में 25.27% की वृद्धि और मासिक आधार पर 41.52% की वृद्धि हुई है।
  • पिछले महीने रॉयल एनफील्ड की वार्षिक बिक्री 6.80% घटी है और मासिक आधार पर बिक्री भी 6.88% गिरावट हुई है।

यह भी पढ़ें- Jimny, Grand Vitara के साथ Nexa की कई कारों पर मिल रहा लाखों रुपये बचाने का मौका

जुलाई 2024 में टू-व्हीलर का निर्यात

निर्यात के मामले में टू-व्हीलर की गाड़ियों की बिक्री में वार्षिक और मासिक आधार पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इनकी बिक्री सालाना आधार पर 5.93% की वृद्धि देखने के लिए मिली है। वहीं, मासिक आधार पर 14.20% की वृद्धि हुई है।

  • बजाज ऑटो की सालाना बिक्री में 1.45% वार्षिक वृद्धि और 1.78% मासिक बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।
  • टीवीएस मोटर का निर्यात सालाना आधार पर 10.83% और मासिक आधार पर 28.59% बढ़ा है।
  • होंडा का निर्यात सालाना आधार पर 60.27% बढ़ोतरी और 21.49% की वृद्धि हुई है।
  • चौथे स्थान पर हीरो मोटोकॉर्प रही। इसकी सालाना निर्यात में 13.10% वृद्धि और मासिक आधार पर 88.99% की वृद्धि देखने के लिए मिली है।
  • सुजुकी की सालाना और मासिक निर्यात में गिरावट देखने के मिली है, जो क्रमश: 41.47% और 6.33% है।
  • एनफील्ड की सालाना बिक्री में 14.15% की गिरावट और मासिक निर्यात में 17.77% की गिरावट हुई है।

यह भी पढ़ें- Vehicle Sales: July 2024 में वाहनों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, FADA ने जारी की रिपोर्ट