Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kawasaki ने भारत में लॉन्च की नई Z650RS रेट्रो लुक वाली बाइक, जानिये इसकी खासियत

कावासाकी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई सेगमेंट बाइक Kawasaki Z650RS लॉन्च कर दिया है। Kawasaki W800 के बाद कावासाकी के भारत पोर्टफोलियो में यह दूसरी क्लासिक बाइक है। आइये आपको बताते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।

By Atul YadavEdited By: Updated: Tue, 02 Nov 2021 07:11 AM (IST)
Hero Image
Kawasaki ने भारत में लॉन्च की नई Z650RS रेट्रो लुक वाली बाइक।

 नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कावासाकी इंडिया (Kawasaki India) ने अपनी BS6 Kawasaki Z650RS को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी इस अपडेटेड मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में 6.65 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। इससे पहले लॉन्च Kawasaki Z650 से ये बाइक 41,000 रूपये महंगी है, जो Z650RS का नेकेड स्ट्रीटफाइटर सिबलिंग है। W800 के बाद कावासाकी के भारत पोर्टफोलियो में यह दूसरी क्लासिक बाइक है। आइए आपको बताते हैं इसके फीचर्स।

Z650RS को सितंबर 2021 में पेश किया गया था, जहां इसके टेस्टिंग मॉडल को पिछले महीने भारत में देखा गया था।उस समय कयास लगाया जा रहा था कि कावासाकी इस रेट्रो बाइक को भारत में त्योहारी सीजन के दौरान लॉन्च करना चाहती थी, जो सच साबित हुआ।

फीचर्स-

इस अपग्रेटेड वर्जन बाइक में कुछ आधुनिक बदलाव किए गए है, जिसमें LED फीचर्स से लैस टेल लाईट और पायलट लैंप मिलता है। वहीं इसकी डिजाइन की बात की जाए तो, इसमें राउंड हेडलैंप, टियरड्राप फ्यूल टैक, कॉस्ट व्हील्स, अंडरस्लग एक्जॉस्ट और वायर-स्पोक रिम्स मिलेंगे। आज के युवाओं को कावासाकी ये नई रेट्रो लुक वाली बाइक लुभाने में निश्चित ही सफल रहेगी। वैसे भी कंपनी की बाइक्स को भारत में खासा पसंद किया जाता है।

दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध

नई Z650RS दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, पहला मैटलीक मूनलाइट ग्रे और कैंडी इमराल्ड ग्रीन। दोनों ही कलर्स में बाइक काफी आर्कषित नज़र आती है। गौरतलब है कि कावासाकी बाइक्स हमेशा से अपने कलर कांम्बिनेशन और अग्रेसिव फ्रंट फेस के लिए पहचानी जाती रही हैं। आपको बता दें कावासाकी निंजा जैसी बाइक्स आज भी भारत में लोगों द्वारा खूब पसंद की गई हैं और अब तक बिक्री में जबरदस्त परफॉर्म करती हैं।

इंजन:

Kawasaki Z650RS रेट्रो बाइक 649 cc पैरेलल-ट्वीन सिलेंडर से लैस है, जिसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। पॉवर की बात करें तो यह बाइक 8,000 rpm पर 67 bhp की पॉवर और 64 Nm की पीक टार्क जनरेट करता है।