Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kia इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए अलग से खोलेगी शोरूम, जानिए कंपनी का EV को लेकर क्या है फ्यूचर प्लान

पूरी दुनिया में किआ कुल आठ प्रोडक्शन प्लांट बनाने की तैयारियों में है जिसमें कोरिया केंद्रीय केंद्र के रूप में काम करेगा। छोटे और मध्यम आकार के ईवी का निर्माण यूरोप में किया जाएगा जबकि चीन मध्यम से बड़े आकार के ईवी को संभालेगा। कुल मिलाकर किआ ईवी को लेकर काफी सीरियस है भारत में एक से बढ़कर एक कारें भी लॉन्च होने के लिए तैयार है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sun, 15 Oct 2023 12:11 PM (IST)
Hero Image
KIA ईवी के लिए स्पेशल शोरूम बनाने को तैयार

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia ने घोषणा की है कि वह भारत में EV प्रोडक्शन फैसिलिटी खोलने के पूरी तरह से तैयार। वर्तमान में किआ के पास केवल एक इलेक्ट्रिक कार है, जिसका नाम किआ ईवी6 है, वहीं कंपनी आने वाले सालों में एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए तैयार है। यही वजह है कि कंपनी ईवी लाइनअप को आईसीई से अलग रखना चाहती है। किआ की अपकमिंग नई ईवी फैक्ट्री न केवल घरेलू बाजार को सेवाएं देगी, बल्कि दुनिया भर के उभरते बाजारों के लिए प्रोडक्शन केंद्र भी बनेगी।

ईवी शोरूम बनाने की भी तैयारी

किआ न ईवी के लिए अलग से प्रोडक्शन प्लांट बना रही है, बल्कि इसके लिए एक्सक्लूजिव शोरूम भी खोलेगी। जहां केवल किआ की इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही नजर आएंगी। यह घोषणा 'किआ ईवी डे' के उद्घाटन के दौरान की गई थी। उभरते बाजारों के लिए रणनीतिक रूप से डिजाइन किए गए ईवी मॉडल का उत्पादन भारत में किया जाएगा।

पूरी दुनिया में किआ कुल आठ प्रोडक्शन प्लांट बनाने की तैयारियों में है, जिसमें कोरिया केंद्रीय केंद्र के रूप में काम करेगा। छोटे और मध्यम आकार के ईवी का निर्माण यूरोप में किया जाएगा, जबकि चीन मध्यम से बड़े आकार के ईवी को संभालेगा। कुल मिलाकर किआ ईवी को लेकर काफी सीरियस है भारत में एक से बढ़कर एक कारें भी लॉन्च होने के लिए तैयार है।

इन ईवी पर सबसे पहले रहेगा फोकस

किआ ने 30,000 अमेरिकी डॉलर से 80,000 अमेरिकी डॉलर के बीच कीमत वाले ईवी की एक विस्तृत श्रृंखला विकसित करने की योजना बनाई है। इनमें EV5, EV4 और EV3 जैसे छोटे EV शामिल होंगे। हालांकि, भारत जैसे उभरते बाजारों में, कार निर्माता शुरुआत में EV6 और EV9 पर ध्यान केंद्रित करेगा।