Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kia Sonet facelift अगले महीने होगी पेश, एक्सटीरियर में हो सकते हैं कई बदलाव

Kia Sonet facelift नई सोनेट फेसलिफ्ट को पहली बार देखने में आपको कई बदलाव नजर आएगा। इसके मेन हेडलैंप डिजाइन को बिना बदले ही जारी रखा जाएगा। इसके एलॉय व्हील्स को भी डुअल टोन लुक दिया जाएगा। इसके व्हील्स पहले से और अट्रैक्टिव नजर आ सकते हैं।इस कार की साइड प्रोफाइल न्यू सेल्टोस फेसलिफ्ट से काफी मिलती जुलती है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 29 Nov 2023 10:54 AM (IST)
Hero Image
सके एलॉय व्हील्स को भी डुअल टोन लुक दिया जाएगा

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली।   भारतीय बाजार में किआ अपनी पॉपुलर एसयूवी सोनेट के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी दिसंबर में इसे लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत का ऐलान कंपनी अगले साल के शुरुआत में करेगी। पहली बार इस कार को अगस्त 2020 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद से अब सोनेट को नया डिजाइन दिया गया है। 

एक्सटीरियर में कई बदलाव हो सकते हैं

लॉन्चिंग के पहले ही इस कार के एक्सटीरियर में कई बदलाव किया गया है। इसके फ्रंट , बैक और साइड प्रोफाइल एकदम बढ़िया है। वाहन निर्माता कंपनी इसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव भी करने वाली है। ये बिल्कुल मिनी सेल्टोस की तरह होगी। इस कार में कुल 6 एयरबैग मिलेंगे।

DRLs को नया ट्रीटमेंट मिल सकता है

नई सोनेट फेसलिफ्ट को पहली बार देखने में आपको कई बदलाव नजर आएगा। इसके मेन हेडलैंप डिजाइन को बिना बदले ही जारी रखा जाएगा। लेकिन इसके साथ जुड़े DRLs को नया ट्रीटमेंट मिल सकता है। इसके फ्रंट बंपर में एक मामूली सा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके एलॉय व्हील्स को भी डुअल टोन लुक दिया जाएगा। इसके व्हील्स पहले से और अट्रैक्टिव नजर आ सकते हैं।

Kia Sonet facelift

इस कार की साइड प्रोफाइल न्यू सेल्टोस फेसलिफ्ट से काफी मिलती जुलती है। जिसके कारण इसका लुक काफी दमदार है। इसके इंटीरियर की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन कंपनी इसमें भी कई बदलाव कर सकती है। इसमें नए कलर के साथ नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंटर कंसोल भी मिल सकता है।

Kia Sonet facelift इंजन

इसमें इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.2-लीटर एस्पिरेटेड पेट्रोल फ्लैगशिप टर्बो पेट्रोल यूनिट और 1.5 लीटर डीजल रहेगा। किआ की ये सबसे पॉपुलर एसयूवी है। इसकी सेल भी अधिक है। इस कार का मुकाबला टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV300, मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रोंक्स, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।

यह भी पढ़ें-

अगले महीने से शुरू होगी नई Royal Enfield Himalayan की डिलीवरी, जानें इसमें क्या कुछ खास