Move to Jagran APP

Lamborghini Urus SE भारत में इस दिन होगी लॉन्च, 3.4 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की स्पीड

Lamborghini Urus SE Launch Date in India लेम्बोर्गिनी अपनी नई SUV Lamborghini Urus SE को भारत में लॉन्च करने को तैयार है। यह लग्जरी परफॉरमेंस SUV भारत में 9 अगस्त को लॉन्च होगी। जिसकी टक्कर देश में BMW XM ऑडी RSQ8 लोटस एलेट्रे जैसी गाड़ियों से होगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि यह किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली है।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Sat, 13 Jul 2024 05:00 PM (IST)
Lamborghini Urus SE भारत में इस दिन होगी लॉन्च, 3.4 सेकंड में पकड़ती है 100kmph की स्पीड
Lamborghini Urus SE ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Lamborghini Urus SE को ग्लोबल लेवल पर अप्रैल में पेश किया गया था। हाइब्रिड पावर के साथ आने वाली यह कार अब भारत में लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने भारत में इसकी लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। Lamborghini Urus SE को 9 अगस्त को भारत की राजधानी नई दिल्ली में लॉन्च किया जाएगा। आइए जानते हैं यह कार किन फीचर्स के साथ आती है।

Lamborghini Urus SE का शानदार है डिजाइन

Urus SE में एक नया बोनट दिया गया है जो पहले की तुलना में आगे की तरफ ज्यादा फैला हुआ है। इसके साथ ही इसमें नया LED सिग्नेचर और पतले LED हेडलैम्प दिए गए हैं। इसमें नए फ्रंट और रियर बंपर और नया टेलगेट सेक्शन भी दिए गए हैं। इसके डैशबोर्ड में नए पैनल और AC वेंट लगाए गए हैं और नई 12.3-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन भी है।

यह भी पढ़ें- Next-gen Audi A5 की पहली झलक आई सामने, इन खूबियों के साथ जल्द होगी लॉन्च

Lamborghini Urus SE का पावरट्रेन

लेम्बोर्गिनी की इस एसयूवी में एक हाइब्रिड पावरट्रेन है जो 4.0-लीटर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है, जिसे प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 25.9kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका इंजन 800hp अधिकतम पावर और 950Nm मैक्स टॉर्क जनरेट करता है। लेम्बोर्गिनी दावा करती है कि इसे केवल इलेक्ट्रिक पावर का उपयोग करके 60 किमी तक का सफर तय किया जा सकता है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम दिया गया है। यह SUV महज 3.4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 312 किमी प्रति घंटा है।

Lamborghini Urus SE

Lamborghini Urus SE की कीमत

उरुस को भारत में 2018 में 3 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके बाद इसके Performant और S को बाद में देश में लॉन्च किया गया था, जिनकी कीमत क्रमश: 4.22 करोड़ रुपये और 4.18 करोड़ रुपये थी। इसके हाइब्रिड पावर को देखते हुए SE की इनसे ज्यादा होने वाली है। भारत में Lamborghini Urus SE का मुकाबला BMW XM, ऑडी RSQ8, लोटस एलेट्रे, पोर्श कैयेन GTS और एस्टन DBX 707 जैसी परफॉरमेंस SUV से हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Ducati ने पेश किया Panigale V2 Superquadro फाइनल एडिशन, सुपरक्वाड्रो ट्विन-सिलेंडर इंजन से है लैस