Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

July 2024 में मारुति Arena की कौन सी गाड़ी के लिए करना होगा सबसे ज्‍यादा इंतजार, जानें किस पर है कितना Waiting Period

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से कई बेहतरीन कारों को बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर आप भी July 2024 में मारुति की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के Arena शोरूम पर ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी पर कितना Waiting Period चल रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 18 Jul 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
July 2024 में मारुति की किस गाड़ी पर है कितना Waiting Period, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। July 2024 में Arena डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी को खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Alto K10

मारुति की ओर से सबसे कम कीमत पर Maruti Alto K10 को ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को बुक करवाने के बाद घर लाने के लिए सिर्फ एक से दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके कमर्शियल वर्जन Tour H1 के लिए करीब दो से तीन हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti S Presso

मारुति की ओर से S-Presso को भी ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को अगर आप खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके सभी वेरिएंट्स पर करीब एक से दो हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें- मारुति ने बताया अगले 10 सालों का प्‍लान, जानें किन चीजों पर रहेगा कंपनी का फोकस

Maruti Celerio

मारुति की बजट हैचबैक के कार Celerio को भी इस महीने में खरीदने पर करीब एक से दो हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके कमर्शियल वर्जन H2 पर भी एक से दो हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।

Maruti Wagon R

मारुति की ओर से लंबे समय से Wagon R कार को ऑफर किया जाता है। हाल में ही इस कार के नए वर्जन ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। अगर आप इस महीने इस कार को खरीदने का मन बना रहे हैं तो करीब एक से दो हफ्ते की वेटिंग के बाद इसे घर लाया जा सकता है। इसके कमर्शियल वर्जन पर भी एक से दो हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।

Maruti Swift

मारुति की ओर से स्विफ्ट हैचबैक के नए वर्जन को मई 2024 में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से आने वाली इस कार के सभी वेरिएंट्स पर एक दो हफ्ते तक की वेटिंग चल रही है।

Maruti Dzire

मारुति की ओर से डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस सेडान कार की अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा बिक्री होती है। इस महीने में इस कार पर दो से तीन हफ्ते तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके कमर्शियल वर्जन पर करीब चार से छह हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Brezza

एरिना डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली एसयूवी Brezza को अगर खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके CNG LXI वर्जन पर सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक इसके इस वेरिएंट के लिए करीब 28 से 30 हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन के लिए भी करीब आठ से 10 हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

Maruti Ertiga

मारुति की ओर से सात सीटों वाली एमपीवी Ertiga को भी बाजार में काफी पसंद किया जाता है। इस एमपीवी के पेट्रोल मैनुअल पर करीब छह से आठ हफ्ते और सीएनजी पर करीब 16 से 20 हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है। इसके कमर्शियल वर्जन पर करीब 28 से 30 हफ्ते की वेटिंग चल रही है।

Maruti Eeco

कंपनी की ओर से वैन के तौर पर Eeco को ऑफर किया जाता है। इसके सभी वेरिएंट्स पर इस महीने एक से दो हफ्ते की Waiting Period चल रहा है। वहीं इसके कमर्शियल वर्जन पर भी दो से तीन हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट की गाड़ी को July 2024 में है घर लाना, जानें किस पर करना होगा कितना इंतजार