Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मारुति Nexa की कारों और एसयूवी के लिए July 2024 में कितना करना होगा इंतजार, जानें किस पर है कितना Waiting Period

भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से Nexa डीलरशिप के जरिए कई प्रीमियम कारों और एसयूवी को बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर आप भी July 2024 में मारुति Nexa की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किस गाड़ी पर कितना Waiting Period चल रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 21 Jul 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
July 2024 में Nexa डीलरशिप की किस गाड़ी पर है कितना Waiting Period, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से Nexa डीलरशिप के जरिए कई प्रीमियम वाहनों की बिक्री की जाती है। July 2024 में Nexa डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली किस गाड़ी को खरीदने पर कितना इंतजार करना पड़ सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Ignis

मारुति की ओर से नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए सबसे सस्‍ती गाड़ी के तौर पर Ignis को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस गाड़ी को July 2024 में खरीदने पर करीब एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Baleno

मारुति की ओर से प्र‍ीमियम हैचबैक सेगमेंट में नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए Baleno को ऑफर किया जाता है। मारुति की इस हैचबैक को July 2024 में खरीदने पर भी करीब एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Maruti Alto होगी 100kg हल्की, माइलेज बढ़ाने के लिए कंपनी घटाएगी वजन

Maruti Fronx

मारुति की ओर से क्रॉसओवर एसयूवी के तौर पर Nexa डीलरशिप के जरिए Fronx को ऑफर किया जाता है। मारुति की इस एसयूवी को July 2024 में खरीदने पर भी करीब एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Ciaz

मारुति मिड साइज सेडान सेगमेंट में Ciaz को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाती है। अगर आप इस महीने मारुति की इस प्रीमियम मिड साइज सेडान कार को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपको एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Jimny

मारुति ऑफ रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Jimny को ऑफर करती है। नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए ऑफर की जाने वाली मारुति की इस एसयूवी को July 2024 में खरीदने पर भी करीब एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Grand Vitara और XL6

मारुति नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए Grand Vitara और XL6 को भी ऑफर करती है। इन दोनों पर ही करीब एक से दो हफ्ते का इंतजार करना पड़ सकता है।

Maruti Invicto

मारुति की सबसे महंगी गाड़ी के तौर पर Invicto को लाया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी सेगमेंट में आती है और अगर इसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो नेक्‍सा डीलरशिप की इस गाड़ी पर सबसे ज्‍यादा Waiting Period है।जानकारी के मुता‍बिक इस एमपीवी के लिए करीब 12 हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि शहर, शोरूम और वेरिएंट के मुताबिक यह वेटिंग पीरियड अलग भी हो सकता है, इसलिए नजदीकी शोरूम से ही इस बारे में सही जानकारी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- मारुति की इस गाड़ी में पहली बार आ सकता है Adas सेफ्टी फीचर, जानें कब होगी लॉन्‍च