Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मेड इन इंडिया Hero Mavrick 440 अब विदेश में भी मचाएगी धूम, यूरोपीय मार्केट में लॉन्च की तैयारी

Hero Mavrick 440 दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता का लेटेस्ट प्रोडक्ट है। नई पेशकश यूरोप में A2 लाइसेंस धारकों पर लक्षित होगी जिससे इसे बड़ा कस्टमर बेस मिलेगा। हीरो मावरिक में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी लाइटिंग ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल ऑल-मेटल बॉडी और 13.5-लीटर फ्यूल टैंक हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Tue, 19 Mar 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
मेड इन इंडिया Hero Mavrick 440 को यूरोपीय बाजार में पेश किया जाएगा।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hero MotoCorp ने साल 2024 की शुरुआत में ही अपनी फ्लैगशिप बाइक Mavrick 440 की थी। कंपनी अब इसे विदेशी बाजारों में भी पेश करने जा रही है। हीरो मोटोकॉर्प की ये नियो-रेट्रो पेशकश यूके में बिक्री के लिए तैयार है। कंपनी ने यूके और अन्य यूरोपीय बाजारों के लिए MotoGB को अपना डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर बनाया है।

Hero Mavrick 440 में क्या खास? 

Hero Mavrick 440 दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता का लेटेस्ट प्रोडक्ट है। नई पेशकश यूरोप में A2 लाइसेंस धारकों पर लक्षित होगी, जिससे इसे बड़ा कस्टमर बेस मिलेगा। मैवरिक 440 अपना बेस HD X440 से साझा करती है। दोनों मोटरसाइकिलों को हीरो और हार्ले-डेविडसन द्वारा को-डेवलप किया गया है, जिसका लक्ष्य वैश्विक स्तर पर बढ़ते मध्यम आकार के मोटरसाइकिल सेगमेंट को ध्यान में रखना है।

यह भी पढ़ें- MG Motor कल पेश करेगा नई Electric Car! टीजर वीडियो में पहली झलक आई सामने

इंजन और परफॉरमेंस 

मावरिक 440 में X440 के ऊपर एक नए रियर सबफ्रेम के साथ एक ट्रेलिस मेनफ्रेम का उपयोग किया गया है, जबकि 6,000 आरपीएम पर 27 बीएचपी और 4,000 आरपीएम पर 36 एनएम के पीक टॉर्क के लिए समान 440 सीसी सिंगल-सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है। इस पावरट्रेन को स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिला है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 

हीरो मावरिक में एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑल-मेटल बॉडी और 13.5-लीटर फ्यूल टैंक हैं। इसे तीन वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें बेस ट्रिम में आर्कटिक व्हाइट शेड और स्पोक व्हील शामिल हैं।

मिड-ट्रिम में अलॉय व्हील के साथ मैटेलिक ब्लू और रेड कलर के विकल्प मिलते हैं, जबकि टॉप ट्रिम में इंजन और अलॉय पर मशीनी फिनिश के साथ मैट और ग्लॉस ब्लैक रंग मिलते हैं, साथ ही फ्यूल टैंक पर 3डी बैजिंग है।

यूरोपीय मार्केट के लिए फ्यूचर प्लान 

Hero Mavric 440 यूरोप में हीरो के बड़े प्रयास का हिस्सा होगी। कंपनी ने इस साल EICMA 2023 में यूरोप में अपने इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida के प्रवेश की भी घोषणा की है। निर्माता की योजना इस साल के अंत में Vida V1 Pro और V1 Coupe को यूरोप में पेश करने की है। यूरोप के लिए हीरो के प्लान के बारे में अधिक जानकारी आने वाले दिनों में उपलब्ध होनी चाहिए। कंपनी ने इसके प्राइस के बारे में कोई जिक्र नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Volkswagen Tayron की इंटीरियर डिटेल आई सामने, जानिए कितनी खास होगी ये 7-सीटर एसयूवी