Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra की Electric Car ने पकड़ी 200 KMPH की रफ्तार, गाड़ियों ने SUV प्रोविंग ट्रैक पर दिखाया दम

Mahindra ने भारत में पहली बार आधिकारिक रूप से XUV.e9 के प्रोटोटाइप को दिखाया है। ये इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 का कूपे वर्जन है जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि Mahindra XUV.e9 के एयरोडायनामिक्स और कूप प्रोफाइल के लिए टेस्ला मॉडल Y का बेंचमार्किंग कर रहा है। आइए इनकी टॉप स्पीड के बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 11 Sep 2023 03:08 PM (IST)
Hero Image
Mahindra की EV ने 200 KMPH की टॉप स्पीड अचीव की है।

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Mahindra ने XUV400 के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के ईवी सेगमेंट में प्रवेश किया है। इसके साथ ही कंपनी भविष्य की सोचते हुए कई नए इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रही है। महिंद्रा ने हाल की में एक टीजर जारी किया है, जिसमें चेन्नई में महिंद्रा की एसयूवी प्रोविंग ट्रैक पर BE.05, XUV.e8 और XUV.e9 को 200 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ते हुए देखा जा सकता है। आइए, इस वीडियो और इन गाड़ियों के बारे में जान लेते हैं।

Mahindra की EV ने पकड़ी 200 KMPH की रफ्तार

Mahindra ने भारत में पहली बार आधिकारिक रूप से XUV.e9 के प्रोटोटाइप को दिखाया है। ये इलेक्ट्रिक कार XUV.e8 का कूपे वर्जन है, जिसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। ऐसा लग रहा है कि Mahindra XUV.e9 के एयरोडायनामिक्स और कूप प्रोफाइल के लिए टेस्ला मॉडल Y का बेंचमार्किंग कर रहा है, इस प्रकार बेहतर रेंज के लिए प्लेटफॉर्म को अनुकूलित कर रहा है। XUV.e9 के अलावा इस टीजर में XUV.e8 और BE.05 को भी दिखाया गया है। ये तीनों गाड़ियां चेन्नई में महिंद्रा की एसयूवी प्रोविंग ट्रैक पर अपना दमखम दिखा रही हैं।

At Mahindra, every day is #EVDay as we build an electric future.

📌 Mahindra SUV Proving Track, Chennai, where we test the SUVs of tomorrow#LeChalaang #TakeTheLeap #ExploreTheImpossible #WorldEVDay pic.twitter.com/PyjtPJEtQD

— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) September 9, 2023

टॉप स्पीड वाली EV का नहीं हुआ खुलासा

हालिया टीजर में, महिंद्रा की अगली पीढ़ी की ईवी में से एक ने स्पीडोमीटर पर 200 किमी/घंटा को छू लिया, जो एक इलेक्ट्रिक वाहन के लिए एक प्रभावशाली गति है। हालांकि, ये टॉप स्पीड रेसिंग ट्रैक पर निकल कर आई है। इसके अलावा, महिंद्रा ने यह नहीं दिखाया कि इन तीन वाहनों में से कौन सा वाहन इतनी प्रभावशाली गति से भागने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar EV 5 Door की पहली झलक आई सामने, जानिए ICE इंजन वाली थार से कितनी अलग है डिजाइन

फोक्सवैगन से होगी मोटरों की सोर्सिंग

महिंद्रा ने खुलासा किया है कि वह अपने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से लॉन्च करेगी। जैसा कि दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में Thar.e के अनावरण में पता चला है कि महिंद्रा फोक्सवैगन से मोटर्स की सोर्सिंग करेगा।