Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra कर रही है इन दो Electric SUV को लाने की तैयारी, इस साल होंगी लॉन्‍च

भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से Scorpio XUV 700 Thar कई बेहतरीन उत्‍पादों को बिक्री के लिए बाजार में उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्‍द ही दो Electric SUV को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी किस सेगमेंट में किस एसयूवी को कब तक लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 21 Jul 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा की ओर से कब तक और किस सेगमेंट में Electric SUV लॉन्‍च की जा सकती हैं। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता Mahindra अपने Electric SUV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्‍द ही दो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस एसयूवी को लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बढ़ेगा Electric SUV का पोर्टफोलियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक Mahindra जल्‍द ही अपने Electric SUV के पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस सेगमेंट में दो एसयूवी को लॉन्‍च कर सकती है। फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ही Electric SUV को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 400 EV को ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx 15 अगस्त को मारेगी एंट्री, पहली झलक भी आई सामने; देखिए VIDEO

कॉम्‍पैक्‍ट सेगमेंट में आएगी यह Electric SUV

जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना Mahindra XUV 3XO के Electric वर्जन को लॉन्‍च करने की है। इसे XUV 400 के नीचे पोजिशन किया जा सकता है। अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है और इसका कोडनेम S240 है। इसमें 35 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ और XUV 3XO की तरह कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 12 से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है और इसका प्रोडक्‍शन नवंबर तक शुरू किया जा सकता है।

मिड सेगमेंट में आएगी यह EV

कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट के साथ ही कंपनी की योजना मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में भी Electric SUV को लाने की है। इसके लिए कंपनी XUV 700 की तरह नए INGLO प्‍लेटफॉर्म पर नई EV को ला सकती है। जिसका नाम XUV.e8 दिया जा सकता है। इस एसयूवी को साल के आखिर या अगले साल की शुरूआत तक लाया जा सकता है। इसमें भी XUV 700 की तरह कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जा सकता है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, टू-स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 60 kWh के साथ 80 kWh क्षमता की बैटरी दी जा सकती है, जिससे इसे करीब 450 से 500 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Compact SUV सेगमेंट की गाड़ी को July 2024 में है घर लाना, जानें किस पर करना होगा कितना इंतजार