Move to Jagran APP

महिंद्रा ने SUV थार का टॉय वर्जन किया लॉन्च, कीमत 17,900 रुपए

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी थार का टॉय वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 17,900 रुपए रखी है

By Ankit DubeyEdited By: Updated: Thu, 16 Mar 2017 11:18 AM (IST)
Hero Image
महिंद्रा ने SUV थार का टॉय वर्जन किया लॉन्च, कीमत 17,900 रुपए

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी थार का टॉय वर्जन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 17,900 रुपए रखी है। यह टॉय वर्जन 3 से 7 साल तक के बच्चों के लिए बनाया गया है। आपको बता दें महिंद्रा ने 1960 में अपनी जीप लॉन्च की थी जिसकी कीमत 12,421 रुपए थी और अब कंपनी की थार का टॉय वर्जन भी इससे ज्यादा महंगा है। यूवाओं में थार ऑफ-रोडिंग राइड के लिए फेमस है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि उन्होंने महिंद्रा का बैटरी से चलने वाला टॉय वर्जन लॉन्च किया है। टॉय वर्जन के फीचर्स की बात करें तो इसमें सीट बेल्ट, ब्रेक और एक्सीलरेटर पैन, फ्रंट-बैक गियर जैसे करीब हर फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें यूएसबी रेडियो भी मौजूद है। बच्चों की सेफ्टी के लिहाज से अभिभावकों के लिए रिमोट कंट्रोल तैयार किया गया है, जिसकी मदद से बच्चों के पैरेंट्स कार को कंट्रोल कर सकते हैं।

महिंद्रा का टॉय वर्जन एक बार फुल चार्ज होने पर 1-1.5 घंटे चलेगा। चार्ज करने के लिए इस गाड़ी में 2 पिन वॉल चार्जर दिया गया है। थार के टॉय वर्जन की टॉप स्पीड 4 किलोमीटर प्रति घंटा है।