Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Scorpio N को मिला नया OTA अपडेट, बेहतर हो जाएगा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस

Mahindra Scorpio N New OTA Update महिंद्रा ने अपनी SUV Scorpio N के लिए OTA अपडेट को जारी कर दिया है। इसके आने के बाद इस गाड़ी को चालान और बेहतर हो जाएगा। वहीं इसे अपडेट करने के बाद इसकी कई समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। आइए जानते हैं कि आप अपनी स्कोर्पियों में इसे किस तरह से अपडेट कर सकते हैं और अपडेट होने में कितना समय लगेगा।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Mon, 22 Jul 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा ने स्कॉर्पियो एन के लिए पहला OTA अपडेट जारी किया।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Scorpio N पहले से ज्यादा एडवांस हो गई है। दरसअल कंपनी ने इसके लिए OTA अपडेट (ओवर द एयर) जारी किया है। इसके अपडेट के बाद ड्राइविंग अनुभव और बेहतर हो जाएगा। कंपनी ने इसे स्कॉर्पियो एन डीजल एटी पर की गाड़ियों पर इंस्टाल किया है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया का विवरण भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि इसके आने के बाद Scorpio N में कैसा ड्राइविंग अनुभव हो जाएगा।

पहले से बेहतर हो जाएगा ड्राइविंग अनुभव

महिंद्रा की Scorpio N में नया OTA अपडेट में कई सुधार किए गए हैं। यह गाड़ी की बैटरी ड्रेन समस्या के साथ-साथ होम स्क्रीन, एलेक्सा और दूसरी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। इसके साथ ही इसमें अब एक ऑनलाइन ओनर मैनुअल मिलेगा, जिसे सिस्टम में एकीकृत किया गया है। नया OTA अपडेट लाने के साथ ही जोमैटो थर्ड-पार्टी ऐप को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Citroen Basalt के लॉन्‍च से पहले जारी हुआ टीजर, मिली इन Feautres की जानकारी

अपडेट होने में लगेगा करीब 40 मिनट

कंपनी की तरफ सबे बताया गया है कि जब OTA अपडेट को कार के साथ आने वाले Vi ई-सिम पर डाउनलोड और इंस्टॉल किया गया तो इस प्रक्रिया को पूरा होन में करीब 35 से 40 मिनट लगे। आइए जानते हैं कि आप अपनी महिंद्रा Scorpio N में इसे किस तरह से अपडेट कर सकते हैं।

ऐसे करें नए OTA को अपडेट

  • अपने वाहन में नया OTA अपडेट करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी SUV को पार्किंग मोड में रखना होगा।
  • इसके बाद आप वाहन के इग्निशन और हैंड ब्रेक को ऑन करें।
  • फिर वाहन के सेटिंग्स, फिर सॉफ्टवेयर पर जाना होगा।
  • वहां पर आपको एक अपडेट का कमांड दिखाई देगा। जिसपर आपको क्लिक करना होगा।
  • आपकी तरफ से एक बार कमांड देने के बाद वाहन का सिस्टम पूरी तरह से अपडेट होने में करीब 35 से 45 मिनट लेगा।

यह भी पढ़ें- 7 Seater MPV सेगमेंट में कड़ी होगी चुनौती, Kia Carens Facelift में मिलेंगे ये बेहतरीन फीचर्स