Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Scorpio, XUV 700 के कारण Mahindra को सितंबर में मिली 24 फीसदी की बढ़त, 51 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की हुई बिक्री

देश में एसयूवी निर्माता महिंद्रा की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी की बिक्री की जाती है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। बिक्री के मामले में मंथ ऑन मंथ के साथ वाहनों के निर्यात के मामले में महिंद्रा ने कैसा प्रदर्शन (Mahindra Sales in September 2024) किया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 01 Oct 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा ने सितंबर महीने में कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एसयूवी की बिक्री करने वाली प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra के लिए September 2024 बेहतर रहा है। कंपनी ने बीते महीने के बाद कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। मंथली बेसिस पर कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है। कितनी यूनिट्स का निर्यात किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक September 2024 के दौरान 51062 यूनिट्स की बिक्री की गई है। जबकि इसके पहले September 2023 के दौरान कंपनी ने कुल 41267 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने बिक्री के मामले में 24 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx की बुकिंग पहले नवरात्र से शुरू होगी, किस तारीख से शुरू होगी डिलीवरी, पढ़ें पूरी खबर

कमर्शियल और तीन पहिया का कैसा रहा प्रदर्शन

कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक September 2024 में कमर्शियल और तीन पहिया वाहन सेगमेंट में भी 27 फीसदी की बढ़त मिली है। बीते महीने कंपनी ने कुल 10044 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि इसके पहले September 2023 के दौरान यह संख्‍या 7921 यूनिट्स की थी।

कितना हुआ निर्यात

महिंद्रा की ओर से अपने वाहनों का निर्यात भी किया जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने September 2024 के दौरान कुल 3027 यूनिट्स वाहनों का निर्यात भी किया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान 2419 यूनिट्स को कई देशों में भेजा गया था। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने एक्‍सपोर्ट में भी 25 फीसदी की बढ़त हासिल की है।

कैसा है पोर्टफोलियो

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में कई एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से Mahindra XUV 3XO, Scorpio, Scorpio N, Bolero Classic, Bolero Neo, XUV 700 जैसे वाहनों की बिक्री की जाती है। इनके अलावा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी XUV 400 EV को ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- गाड़ियों के पीछे क्यों लिखा होता है 4x4, क्या होता है इसका मतलब