Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस साल खूब बिकीं Mahindra की गाड़ियां, कंपनी ने बेचे 75,604 यूनिट्स; पिछले साल के मुकाबले 17% की बढ़त दर्ज

Mahindra September Sales Report 2023 कंपनी ने अपने बयान में ये कहा कि यात्री वाहनों की ब्रिकी पिछले महीने 41267 यूनिट्स की रही जो सितंबर 2022 में 34508 यूनिट्स की थी जिसमें कुल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।एमएंडएम ने कहा कि उसका कुल निर्यात पिछले महीने 5 प्रतिशत घटकर 2419 यूनिट्स रह गया जबकि सितंबर 2022 में यह 2538 यूनिट्स था।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sun, 01 Oct 2023 03:57 PM (IST)
Hero Image
Mahindra की ब्रिकी में हुई बढ़ोतरी, कंपनी ने सेल की 75,604 गाड़ियां

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में महिंद्रा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने रविवार को सितंबर 2023 में कुल ऑटो ब्रिकी में 17 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 75,604 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अपने बयान में ये कहा कि यात्री वाहनों की ब्रिकी पिछले महीने 41,267 यूनिट्स की रही, जो सितंबर 2022 में 34,508 यूनिट्स की थी, जिसमें कुल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का बयान

आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि पिछले महीने कारों और वैन की ब्रिकी शून्य थी, हालांकि सितंबर 2022 में कंपनी ने कुल 246 यूनिट्स की सेल की है। एमएंडएम के अध्यक्ष, ऑटोमोटिव डिवीजन, विजय नाकरा ने कहा, "हालांकि हमारे प्रमुख एसयूवी ब्रांडों की मांग मजबूत बनी हुई है, हम त्योहारी सीजन की मजबूत मांग को पूरा करने के लिए सेमी-कंडक्टर और चुनिंदा घटकों की उपलब्धता पर कड़ी नजर रख रहे हैं। एमएंडएम ने कहा कि उसका कुल निर्यात पिछले महीने 5 प्रतिशत घटकर 2,419 यूनिट्स  रह गया, जबकि सितंबर 2022 में यह 2,538 यूनिट्स  था।

इलेक्ट्रिक वाहन की बढ़ती डिमांड

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ रही है। वहीं देश में सबसे अधिक गाड़ियों की सेल करने वाली कंपनी में से एक महिंद्रा आने वाले समय में  महाराष्ट्र के चाकन में उसके आगामी प्लांट में इलेक्ट्रिक वाहन प्रोडक्शन 2027 और 2029 के बीच प्रति वर्ष 2 लाख यूनिट के पीक प्रोडक्शन मार्क तक पहुंच जाएगा।

कंपनी का अनुमान है कि 2030 तक कुल ईवी में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत तक होगी। इस साल जनवरी में, ऑटो प्रमुख को पुणे के पास चाकन में 10,000 करोड़ रुपये का इलेक्ट्रिक वाहन प्लांट स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार से मंजूरी मिली है।

यह भी पढ़ें-

Mahindra & Mahindra का 2029 तक 2 लाख Electric Car बनाने का प्लान, जल्द पेश किए जाएंगे ये मॉडल

Hyundai Sep sales Report: हुंडई की गाड़ियों की तगड़ी डिमांड, महीने के आधार पर सेल्स में दिखी बढ़ोतरी