Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Thar 4x4 में जुड़े दो नए कलर ऑप्शन, पहले से हो गया और भी तगड़ा लुक

भारत में सफेद रंग की लोकप्रियता को देखते हुए महिंद्रा ने थार में एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन को जोड़ा है। इस ऑफ-रोडिंग SUV में व्हील आर्च ब्लैक विंग मिरर ब्लैक रूफ पर ब्लैक बंपर और प्लास्टिक क्लैडिंग की सुविधा पेश की है। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Wed, 15 Mar 2023 04:41 PM (IST)
Hero Image
पहले से हो गया और भी तगड़ा हो गया थार का लुक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा थार 4x4 लेने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी ने अब इस एसयूवी गाड़ी में दो नए कलर ऑप्शन और जोड़ दिए हैं, जिसके बाद ये गाड़ी और भी शानदार दिखने लगी है। कंपनी ने जिन दो कलर को जोड़ा है उसका नाम 'एवरेस्ट व्हाइट' एंड 'ब्लेजिंग ब्रॉन्ज' है। Mahindra Thar को ग्राहक अब 6 कलर ऑप्शन में देख सकते हैं। आइये जानते हैं सभी कलर ऑप्शन के नाम और कीमतों के बारे में।

भारत में सफेद रंग की लोकप्रियता को देखते हुए महिंद्रा ने थार में एवरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन को जोड़ा है।

इस ऑफ-रोडिंग SUV में व्हील आर्च, ब्लैक विंग मिरर, ब्लैक रूफ पर ब्लैक बंपर और प्लास्टिक क्लैडिंग की सुविधा पेश की है। महिंद्रा थार में दो नए पेंट स्कीम को शामिल करने के अलावा कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है।

महिंद्रा थार की कीमतें और कलर ऑप्शन

ऑफ-रोड एसयूवी को कुल 6 कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है, जिसमें नेपोली ब्लैक, रेड रेज, गैलेक्सी ग्रे, एक्वामरीन, एवरेस्ट व्हाइट और ब्लेजिंग ब्रॉन्ज शामिल हैं।

थार की कीमतें 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं और 16 लाख 50 हजार एक्स-शोरूम के आस-पास तक जाती हैं। हाल ही में महिंद्रा थार की कीमतों में 50 हजार रुपये का इजाफा हुआ था, जिसके बाद इस गाड़ी की यह नई कीमतें हैं।

महिंद्रा थार इंजन

इंजन की बात करें तो Mahindra Thar एसयूवी में सबसे अधिक मांग वाली कार है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 226mm है। इसमें इंजन 2.0 लीटर पेट्रोल, 2.2 लीटर डीजल मिलता है। इसमें आपको दो एयरबैग मिलता है। अगर आप ऑफ-रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो थार आपके लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक साबित हो सकता है।