Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई नई Mahindra Thar की फोटो, दिया गया है एकदम नया बॉडी पैनल

Mahindra Thar 5 Door नई महिंद्रा थार 5-डोर जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। इसके अभी तक कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। इसके साथ ही इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया जा चुका है। अब इस SUV की नई फोटो लीक हुई है। जिसमें कई चीजे नई दिख रही है। आइए जानते हैं कि नई महिंद्रा थार में कौन-कौन से नए फीचर्स होंगे।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Sun, 14 Jul 2024 10:15 PM (IST)
Hero Image
नई महिंद्रा थार 5-डोर की फोटो लीक हुई।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नई महिंद्रा थार की लॉन्चिंग का लगभग सभी लोग बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। नई थार 5-डोर के साथ आने वाली है। कार के लॉन्च होने से पहले इसकी फोटो ऑनलाइन लीक हो गई है। जिसमें इसके प्रोडक्शन-रेडी 5-डोर फ्रंड एंड को दिखाया गया है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास होने वाला है।

Mahindra Thar 5-Door में क्या है नया

नई महिंद्रा थार की वायरल हो रही फोटो में देखने को मिल रहा है कि इसमें नया ग्रिल डिजाइन मिलेगा। जिसे हाल में आने वाली 3-डोर थार पर मौजूद सात स्लॉट के विपरीत छह स्लॉट में डिवाइड किया गया है। हेडलैम्प के डिजाइन को बरकरार रखा गया है। लेकिन अब इन्हें लईडी प्रोजेक्टर सेटअप और सी-आकार का डीआरएल दिया गया है। विंग मिरर पर 360-डिग्री कैमरा सेटअप दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- Nissan X-Trail के लॉन्च से पहले हुआ इंटीरियर का खुलासा, जानिए कितनी शानदार होगी यह SUV

पहले आ चुके हैं ये फीचर्स सामने

इससे पहले भी नई महिंद्रा थार के कुछ फीचर्स सामने आ चुके हैं। जिसके मुताबिक, थार 5-डोर में दो 10.25-इंच डिस्प्ले देखने के लिए मिल सकता है। जिसमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन के लिए होगा और दूसरा इंफोटेनमेंट यूनिट के लिए हो सकता है। इसके साथ ही इसमें लैडर-ऑन-फ्रेम एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ होगा और हाई लेवल का ADAS तकनीक मिलेगा।

नई थार को तीन इंजन ऑप्शन में किया जाएगा पेश

आने वाली महिंद्रा थार में तीन इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते हैं, जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन मिलेंगे। नई थार में एंट्री-लेवल में 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इसके साथ ही 2.2-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा।

इन गाड़ियों से होगी टक्कर

महिंद्रा थार 3-डोर को पिछले साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया है, जिसे देखते हुए उम्मीद है कि नई थार को इस साल 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय मार्केट में नई थार की एंट्री होते ही इसकी टक्कर गुरखा 5-डोर और मारुति सुजुकी जिम्नी के साथ ही किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसी SUV से टक्कर देखने के लिए मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Red Bull की आई पहली रोड कार RB17, Formula 1 कार की तरह है परफॉरमेंस