Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Thar के बोनट को TV स्टैंड की तरह किया गया इस्तेमाल, अद्भुत कलाकारी के फैन हुए आनंद महिंद्रा

इस तस्वीर की खास बात यह है कि थार के लुक में डिजाइन की गई मेज में आगे की दो पहिया फ्रंट हेडलैंप और नंबर प्लेट लगा हुआ है जो पूरा ऑफ रोडर एसयूवी की फील देती है। इस कलाकारी से आनंद महिंद्रा बहुत प्रभावित हुए हैं। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Fri, 12 May 2023 04:59 PM (IST)
Hero Image
थार के डिजाइन में तैयार किया गया टीवी मेज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर ट्वीट किया है, जिसको देखने के बाद किसी की भी हंसी थम नहीं रही है। वहीं आनंद महिंद्रा के कैप्शन को देखकर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

थार के डिजाइन में तैयार किया गया टीवी मेज

आनंद महिंद्रा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में THAR नजर आ रही है, जिसके बोनट पर एलईटी टीवी रखी हुई है। थार का केवल बोनट के आगे का हिस्सा ही दिखाई दे रहा है। हालांकि ये सिर्फ डिजाइन है, जहां मेज को थार के आकार में बनाया गया है, जिसका उपयोग टीवी स्टैंड की तरह किया जा रहा है।

इस तस्वीर की खास बात यह है कि थार के लुक में डिजाइन की गई मेज में आगे की दो पहिया, फ्रंट हेडलैंप और नंबर प्लेट लगा हुआ है, जो पूरा ऑफ रोडर एसयूवी की फील देती है। इस कलाकारी से आनंद महिंद्रा बहुत प्रभावित हुए हैं और उन्होंने अपने दिल की बात खुलकर अपने फैंस के सामने रख दी।

कैप्शन

उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि धन्यवाद मैं बहुत प्रसन्न हूं। और यह अब तक का सबसे बड़ा डैशबोर्ड स्क्रीन डिस्प्ले है, जिससे मैंने आज देखा है। उनके इस तस्वीर पर उनके फैंस खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।