Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra अपने इन 2 गाड़ियों को लेकर तेजी से कर रही काम, जानें कब तक होगी लॉन्च

Upcoming SUVs 2023 महिंद्रा 2024 के शुरुआत में दो धाकड़ गाड़ी लॉन्च करने के लिए तैयार है। अगर आप भी नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप इन गाड़ियों में किसी एक को चुन सकते हैं। आइये जानते हैं अपकमिंग कारों की लिस्ट। MAHINDRA XUV300 FACELIFT अपडेट रुप में भारत में लॉन्च होगी। वहीं महिंद्रा थार 5 डोर भी आने वाला है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 04 Sep 2023 09:56 AM (IST)
Hero Image
साल 2024 की शुरुआत में महिंद्रा लॉन्च करेगी ये कारें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले समय में एक से बढ़कर एक गाड़ी लॉन्च करने को तैयार है। महिंद्रा की दो गाड़ी साल 2024 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती हैं, जिसमें XUV300 Facelift और 5-DOOR MAHINDRA THAR के नाम शामिल हैं। अगर आप भी इन गाड़ियों का इंतजार कर रहे हैं तो आइये इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

MAHINDRA XUV300 FACELIFT

MAHINDRA XUV300 FACELIFT अपडेट रुप में भारत में लॉन्च होगी। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द 2024 के शुरुआत में इसको लॉन्च कर सकती है। ये थोड़ी थोड़ी XUV700 के सामान्य लगती है। इसमें सी -शेप के एलईडी हेडलैंप, एक नया फ्रंट ग्रिल, एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक, नए अलॉय व्हील डिजाइन, एक अलॉय व्हील डिजाइन मिलता है। एक रियर बम्पर मिलता है। इसके डिजाइन को टेलगेट और नए टेल लैंप मिलता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट में मौजूदा 7 यूनिट की जगह एक बड़ा 10.25 टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। नया इंफोटेनमेंट सिस्टम एक बेहतर यूजर इंटरफेस पेश करेगा। इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ भी मिल सकता है। इसमें 110bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल और 117bhp, 1.5L डीजल मिल सकता है।

5-DOOR MAHINDRA THAR

महिंद्रा Thar 5 Door जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इससे संबंधित कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्द 2024 के शुरुआत में इसको लॉन्च कर सकती है।

उम्मीद है कि नई 5-डोर Mahindra Thar लंबे व्हीलबेस के साथ आएगी, साथ ही इसमें पीछे की साइड 3-डोर की तुलना में अधिक जगह होगी। संभवतः इसे अधिक बूट स्पेस मिल सकता है। साथ ही इसके एलॉय व्हील की डिजाइन भी 3-डोर वेरिएंट से अलग हो सकती है।