Move to Jagran APP

महिंद्रा TUV500 टेस्टिंग के दौरान चैन्नई में आई नजर, जल्द होगी लॉन्च

महिंद्रा TUV500 सब-कॉम्पैक्ट SUV TUV 300 का बिगर वर्जन है। इस कार को बड़ा करने के लिए फ्रंट फेसिंग सीट की एक्सट्रा रो लगाई गई है

By Ankit DubeyEdited By: Updated: Tue, 21 Mar 2017 01:26 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा TUV500 टेस्टिंग के दौरान चैन्नई में आई नजर, जल्द होगी लॉन्च

नई दिल्ली। महिंद्रा अपनी नई SUV महिंद्रा TUV 500 पर काम कर रही है। TUV 300 पर बेस्ड यह SUV महिंद्रा की बोलेरो को रिप्लेस करेगी। इस कार का कोडनेम 'महिंद्रा U108' है जो कि लॉन्च होने के बाद इसका नाम 'महिंद्रा TUV500' या फिर 'महिंद्रा TUV300 XL' होगा। इन दिनों इस कार की चैन्नई में टेस्टिंग के दौरान स्पाई कैमरे से तस्वीरें ली गई हैं।

महिंद्रा TUV500 सब-कॉम्पैक्ट SUV TUV 300 का बिगर वर्जन है। इस कार को बड़ा करने के लिए फ्रंट फेसिंग सीट की एक्सट्रा रो लगाई गई है। तीसरी रो में लगी फ्रंट फेसिंग सीटर TUV 500 को TUV 300 के मुकाबले काफी ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।

महिंद्रा TUV 500 में TUV 300 के मुकाबले ज्यादा पावर दी जाएगी। TUV300 में 1.5 लीटर एमहॉक100 डीजल इंजन लगा है। रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो के लिए 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 2.2 लीटर एमहॉक डीजल इंजन बनाने पर भी काम कर रही है।

महिंद्रा TUV 500 कब लॉन्च होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन टेस्टिंग के चलते अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी इसे इसी साल लॉन्च कर सकती है।

फोटो साभार: इंडियनऑटोसब्लॉग.कॉम 

इसे भी पढ़ें:- फ़ोर्स की नई गुरखा में है दम, जानिये क्या है ख़ास इसके नए अवतार में?

इसे भी पढ़ें:- फॉक्सवैगन पोलो का नया अवतार कैमरे में हुआ कैद, जानें क्या है खास