Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Upcoming SUVs: एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा लेकर आएगी तीन दमदार गाड़ियां, XUV300 Facelift से लेकर Thar 5-Door है शामिल

Mahindra इन दिनों 3 नई एसयूवी गाड़ियों पर काम कर रही है। इन्हें निकट भविष्य में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस लेख में सभी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। अपकमिंग एसयूवी की लिस्ट में XUV300 Facelift EV भी शामिल है। इसको कई बार परीक्षण के दौरान देखा जा चुका है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

By Yogesh Singh Edited By: Yogesh Singh Updated: Sun, 10 Mar 2024 08:00 AM (IST)
Hero Image
Mahindra तीन एसयूवी भारत में लॉन्च करेगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra & Mahindra इन दिनों कई एसयूवी गाड़ियों पर काम कर रही है। इनको निकट भविष्य में लॉन्च किए जाने की संभावना है। भविष्य में निर्माता के द्वारा कुछ गाड़ियों को उनके फेसलिफ्ट वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा तो कुछ की एंट्री बिल्कुल नए अंदाज में होगी। यहां महिंद्रा की तीन अपकमिंग एसयूवी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं।

Mahindra XUV300 Facelift

XUV300 Facelift को लॉन्च से पहले कई बार परीक्षण के दौरान देखा जा चुका है। आगामी गाड़ी के कई टेस्ट म्यूल भी सामने आए हैं जिनसे इसके डिजाइन की झलक भी देखने को मिलती है। इस एसयूवी को मौजूदा मॉडल की तुलना में कई आधुनिक फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इसमें बदला हुआ डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल देखने को मिलेगा।

इसमें 10.25 इंच का इन्फोटेनमेंट स्क्रीन सिस्टम दिया जाएगा। यह एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा।

Mahindra XUV300 EV

यह अपकमिंग एसयूवी इलेक्ट्रिक अवतार में भारतीय बाजार में पेश की जा सकती है। यह XUV400 से नीचे स्थित होगी। कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 13.5 लाख एक्सशोरूम से शुरू होकर 17.5 लाख रुपये तक जाएगी। इसके लॉन्च को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन इससे जुड़े तमाम अपडेट्स आ रहे हैं।

Mahindra Thar 5-Door

लोकप्रिय ऑफरोड महिंद्रा थार को उसके 5 डोर अवतार में इसी साल पेश किया जा सकता है। इसमें प्रीमियम इंटीरियर और कई सारे कॉस्मैटिक बदलाव की उम्मीद की जा रही है। अपकमिंग 5-डोर एसयूवी में 2.2L डीजल और 2.0L पेट्रोल इंजन ऑप्शन दिए जाएंगे। जिनको MT और AT ऑप्शन के साथ लाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 450 खरीदने के लिए मार्च 2024 में इतना करना होगा इंतजार, जानिए इंजन और फीचर्स