Move to Jagran APP

26 November को आ सकता है Mahindra XUV 700 का EV अवतार, Mahindra BE.05 हो सकती है लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में 26 November को महिंद्रा की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। क्‍या यह Mahindra XUV 700 EV होगी या फिर नई गाड़ी को लाया जाएगा। कंपनी की ओर से अगले महीने में किस Electric SUV को लाया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Thu, 24 Oct 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
महिंद्रा की ओर से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बाजार में कब तक लॉन्‍च किया जाएगा।
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई बेहतरीन एसयूवी को ऑफर करने वाली Mahindra लगातार अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में कंपनी जल्‍द ही नई Electric SUV को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई एसयूवी

महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे Electric SUV सेगमेंट में लाया जाएगा। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स और रेंज को दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024 के मौके पर खरीदनी है Mahindra 3XO SUV, जान लें किस वेरिएंट पर कितना है Waiting Period

किस एसयूवी को लाएगी Mahindra

जानकारी के मुताबिक कंपनी की योजना Electric SUV सेगमेंट में Mahindra BE.05 को लाने की है। जो Mahindra XUV 700 का इलेक्ट्रिक वर्जन होगी। एसयूवी को लाने से पहले इसके एड शूट के दौरान इसे देखा गया है। जिसके बाद इस बात की संभावना काफी ज्‍यादा हो गई है कि एसयूवी को नवंबर में लाया जाएगा।

क्‍या होगी खासियत

महिंद्रा की ओर से BE.05 को काफी फ्यूचरिस्‍टिक डिजाइन के साथ लाया जा सकता है। इसमें सी-शेप हेडलाइट्स को दिया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी के केबिन को भी काफी एयरी बनाया जा सकता है। पतले बॉडी पैनल्‍स, नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स, स्‍मार्ट डोर हैंडल, पियानो ब्‍लैक रूफ, पिलर्स और क्‍लैडिंग से एसयूवी को काफी मस्‍क्‍यूलर लुक दिया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

जानकारी के मुताबिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें दो स्‍क्रीन्‍स को दिया जाएगा जिसमें से एक में ड्राइवर के लिए सभी जानकारियों को दिया जाएगा। दूसरी स्‍क्रीन को इंफोटेनमेंट के लिए उपयोग किया जाएगा। गाड़ी में फिजिकल बटन कम रखकर इसे मॉडर्न लुक दिया जाएगा। इसके अलावा गाड़ी में यात्रियों के लिए कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड सीट्स, छह एयरबैग, ADAS, एबीएस, ईबीडी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

कितनी होगी रेंज

Mahindra BE.05 में कंपनी की ओर से बैटरी के दो विकल्‍प दिए जा सकते हैं। जिनमें 60 kWh और 79 kWh की क्षमता की बैटरी होंगी। इनको एक बार फुल चार्ज करने के बाद 450 से 500 किलोमीटर के आस-पास तक की रेंज मिल सकती है। इसमें मोटर का एक ही विकल्‍प मिल सकता है जिससे इसे 231 हॉर्स पावर और 380 न्‍यूटन मीटर तक का टॉर्क मिल सकता है।

Mahindra XUV 700 electric launch date

कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इलेक्ट्रिक एसयूवी को 26 November 2024 तक लॉन्‍च (Mahindra BE.05 expected release date) किया जा सकता है।

य‍ह भी पढ़ें- Bharat Mobility 2025: दिल्ली में तीन जगहों पर आयोजित होगा Auto Expo, कैसा रहेगा पूरा शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर