Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra XUV700 के लिए 15 अगस्त का नहीं करना होगा इंतज़ार, इस दिन ग्लोबल डेब्यू करेगी SUV

Mahindra XUV700 Global Debut देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी मचअवेटेड एसयूवी Mahindra XUV700 को पंद्रह अगस्त नहीं बल्कि उससे पहले ग्लोबल डेब्यू करवाएगी। हाल ही में इस बात को कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया गया।

By Rishabh ParmarEdited By: Updated: Wed, 11 Aug 2021 07:59 AM (IST)
Hero Image
Mahindra XUV700 के लिए 15 अगस्त का नहीं करना पड़ेगा इंतज़ार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। महिंद्रा इस सप्ताह के अंत में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले अपने आगामी फ्लैगशिप मॉडल XUV700 से पर्दा उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। महिंद्रा ने तारीख कंफर्म करते हुए XUV700 का एक नया टीज़र वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी किया है। कंपनी शनिवार शाम 4 बजे आधिकारिक तौर पर इसे अनवील कर देगी। XUV700 इस साल के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है क्योंकि Mahindra का लक्ष्य अपनी नई SUV के साथ Hyundai Alcazar और Tata Safari को टक्कर देना है। कार निर्माता पिछले कुछ हफ्तों से XUV700 के फीचर्स को लेकर लगातार जानकारी दे रहा है।

आपको बता दें बीते दिन Mahindra and Mahindra द्वारा शेयर किए गए नए टीज़र में कंपनी के नए लोगो को दिखाया गया था, जो पहली बार एक्सयूवी700 में देखने को मिलेगा। कार निर्माता का कहना है कि कंपनी का नया लोगो, नई चुनौतियों का सामना करने की क्षमता को दर्शाता है। इस अपकमिंग एसयूवी (Mahindra XUV700) के अलावा यह 2022 तक 823 शहरों में 1,300 बिक्री और सर्विस टचप्वाइंट पर भी देखा जाएगा। वर्तमान में सभी की निगाहें अपकमिंग XUV700 पर हैं, इस कार को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने कई ऐसे फीचर्स से लैस किया है, जो सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

Catch the debut of the Mahindra XUV700 on 14th August at 4 PM.https://t.co/UkS3tFWM38#HelloXUV700#XUV700 pic.twitter.com/uQ6hOHXIEf— MahindraXUV700 (@MahindraXUV700) August 10, 2021

XUV700 के एक्स्टीरियर को एक मजबूत डिज़ाइन एलिमेंट्स मिलेंगे और Mahindra इसे ढेर सारे हाईटेक फ़ीचर्स करने वाली है, जो इस SUV में देखने को मिलेंगे। XUV700 SUV डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आएगी। इसमें एड्रेनॉक्स नाम का एक नया यूआई होगा, जिसे एलेक्सा ऑन-बोर्ड और नए सोनी 3 डी साउंड सिस्टम के साथ जोड़ा जाएगा। एसयूवी में एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ बॉडी-हगिंग सीटें, हॉरिज़ान्टस एयर कॉन वेंट्स, पुश-बटन स्टार्ट, माउंटेड कंट्रोल के साथ नया मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, रोटरी डायल, बड़ा सेंट्रल आर्मरेस्ट और एक कूल्ड ग्लोवबॉक्स होगा।

Mahindra XUV700 में 2.0-लीटर mStallion पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित होने की संभावना है। जो मैक्सिमम 200 पीएस की पॉवर देने में सक्षम होगा। इसके अलावा इसमें एक 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन भी विकल्प के रूप में पेश किए जाने की संभावना है जो अधिकतम 185 PS की पावर जनरेट करने की क्षमता रखेगा। दोनों इंजनों को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ पेश किए जाने की संभावना है। 2021 Mahindra XUV700 की कीमत ₹14 लाख (एक्स-शोरूम) से ऊपर होने की उम्मीद है और यह Hyundai Alcazar और Tata Safari जैसी सेवन सीटर एसयूवी को टक्कर देगी।