Move to Jagran APP

Mahindra XUV.e9 : टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक, डिजाइन से उठा पर्दा, जानिए बैटरी पैक से लेकर रेंज तक सबकुछ

Mahindra XUV.e9 का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग भी शुरू हो गयी है। टेस्टिंग के दौरान महिंद्रा की अपकमिंग कार की झलक देखने को मिली है। इस दौरान इस कार का फ्रंट और साइड प्रोफाइल का डिजाइन सामने आया है। महिंद्रा की यह अपकमिंग ईवी XUV 700 पर आधारित होगी जो अप्रैल 2025 में पेश की जा सकती है।

By Subhash Gariya Edited By: Subhash Gariya Updated: Mon, 22 Apr 2024 08:17 PM (IST)
Hero Image
Mahindra XUV.e9 अप्रैल 2025 में हो सकती है लॉन्च

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल को लॉन्च करने की तैयारी में है। Mahindra XUV.e9 का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी की कथित अपकमिंग ईवी डॉट ई9 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है, जिससे उसके डिजाइन को लेकर जानकारी पता चली है। Mahindra XUV.e9 को लेकर बताया जा रहा है कि यह XUV700 SUV का ईवी अवतार है।

Mahindra XUV.e9: डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान देखी गई महिंद्रा की इस ईवी का डिजाइन पिछले साल दिखाए कॉन्सेप्ट की तरह ही है। फ्रंट डिजाइन की बात करें तो इसमें स्प्लिट हेडलैप, फुल-विर्थ एलईडी लाइट बार और क्लोज ऑफ ग्रिल दिया गया है। वहीं साइड प्रोफाइल में कंपनी ने लेटेस्ट अलॉय व्हील्स दिए हैं, जो BE.09 से इन्स्पायर्ड हैं।

महिंद्रा की यह अपकमिंग कार coupe-SUV होगी, जिसमें कनेक्टेड LED टेल-लैप्स दिए जाएंगे। रियर बंपर में रजिस्ट्रेशन प्लेट की जगह दी गई है। इसके साथ ही रियर गेट में महिंद्रा का लोगो दिया गया है। संभव है कि लोगो के ठीक नीचे नेमप्लेट दी जाए।

Mahindra XUV.e9: इंटीरियर

अपकमिंग XUV.e9 के कथित स्पाई शॉट में दावा किया गया है कि इसमें 12.3-इंच की तीन डिस्प्ले मिलेंगी। इसके साथ ही 2-स्पोक फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके साथ ही सेंटर कॉन्सोल में कॉन्वेनशनल शिफ्ट लीवर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार लेवल 2 ADAS सेफ्टी फीचर के साथ आएगी।

यह भी पढ़ें: Auto Sales Report: मारुति, महिंद्रा और टाटा के वाहनों की बढ़ी बिक्री, जानिए कैसा रहा दूसरी कंपनियों का हाल

Mahindra XUV.e9: रेंज और बैटरी

महिंद्रा की XUV.e9 को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें XUV.e8 वाला बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर दी जा सकती है, जो भारत में अगले साल लॉन्च होनी है। इस कार में 80kWh का बैटरी पैक दिया जाएगा, जिसमें ऑल-व्हील ड्राइव के लिए दो मोटर का सपोर्ट दिया जाएगा। यह मोटर 230hp से 350hp की पावर जनरेट करेगी। कार की संभावित रेंज 435-450km है।

Mahindra XUV.e9 कब होगी लॉन्च?

महिंद्रा की अपकमिंग ईवी XUV.e9 को लेकर बताया जा रहा है कि यह अप्रैल 2025 में लॉन्च की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 Vs Honda Shine 125: 125 सीसी की इन दोनों बाइक्‍स में से कौन है बेहतर, जानें डिटेल