Move to Jagran APP

Maruti की इस गाड़ी ने 'कार के मालिक' होने का दिया था एहसास, अब मुख्यालय की बढ़ा रही शोभा

मारुति पहले Maruti 800 के नाम से बिकती थी बाद में समय बदलता गया और डिजाइन अपडेट के बाद इसका नाम भी बदलता चला गया। बाद में Maruti 800 को मारुति alto 800 के नाम से जाने जाना लगा है। हाल ही में इस गाड़ी को भी अपडेट करके alto k10 नाम दिया गया है जो कि मारुति की पहली गाड़ी से हर पैमाने पर एडवांस कार है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sat, 12 Aug 2023 01:16 PM (IST)
Hero Image
इस गाड़ी में संजय गांधी का था बड़ा योगदान

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। क्या आपको पता है मारुति की पहली कार को साल 1982 में लॉन्च किया गया था? मारुति तब से लेकर आज तक भारतीय ऑटो सेक्टर का बहुत नाम कमाई है, यहां तक मार्केट शेयर में बादशाहत के साथ- साथ टॉप 10 गाड़ियों की लिस्ट में मारुति की 6 से अधिक गाड़ियां हर महीने शामिल होती हैं।

मारुति की पहली गाड़ी कौन?

Maruti 800 को भारत में पहली बार साल 1982 में लॉन्च किया गया था। तब वो दौर था जब लोग इस गाड़ी को देखने मात्र दूर-दराज से आया करते थे। इस कार ने लोगों को 'कार के मालिक' होने का एहसास दिया था। Maruti 800 को भारतीय लोगों ने इतना पसंद किया कि इसकी सफलता कि कहानी सदा के लिए भारतीय इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो गई।

संजय गांधी का था बड़ा योगदान

14 दिसंबर 1983, को संजय गांधी की 37वीं जयंती पर, मारुति 800 को भारत में पेश किया गया। इसमें कोई शक नहीं था कि संजय गांधी भारत में एक सस्ती कार लाना चाहते थे और कहा जाता है कि मारुति उद्योग लिमिटेड द्वारा बनाई गई Maruti 800 काफी हद तक संजय गांधी के दिमाग की उपज थी। इसके बाद मारुति 800 ने भारत में एक लंबा सफर तय किया।

कितनी थी कीमत

उस समय इस गाड़ी को 40 हजार रुपये के अंदर लॉन्च किया गया था। कीमत की बात करें तो मारुति 800 को महज 47,500 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Maruti 800 पहले से कितनी एडवांस

मारुति पहले Maruti 800 के नाम से बिकती थी, बाद में समय बदलता गया और डिजाइन अपडेट के बाद इसका नाम भी बदलता चला गया। बाद में Maruti 800 को मारुति alto 800 के नाम से जाने जाना लगा है। हाल ही में इस गाड़ी को भी अपडेट करके alto k10 नाम दिया गया है, जो कि मारुति की पहली गाड़ी से हर पैमाने पर एडवांस कार है। यहां तक कि सेफ्टी के लिहाज से भी इसमें कई फीचर्स मिलने लगे हैं।

कहां है मारुति की पहली कार?

कई सालों बाद मारुति ऑल्टो 800 की पहली कार को खोजकर उसे रिस्टोर किया गया है। मारुति ने इसे अपने मुख्यालय की शोभा बढ़ाने और भारत में अपने इतिहास को याद रखने के लिए इस रिस्टोर किया है। मारुति 800 की पहली कार को अब मारुति के मुख्यालय की शान बढ़ाते हुए देखा जा सकता है।