Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Maruti Ertiga की May 2024 में रही सबसे ज्‍यादा मांग, जानें सात सीटों वाली गाड़ियों की लिस्‍ट में शामिल हुई कौन सी MPV और SUV

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। May 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top 5 लिस्‍ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 24 Jun 2024 10:29 AM (IST)
Hero Image
May 2024 के दौरान किन सात सीटों वाली SUV और MPV की रही सबसे ज्‍यादा मांग। जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। May 2024 के दौरान देशभर में बड़ी संख्‍या में SUV and MPV सेगमेंट में बिक्री हुई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि बिक्री के मामले में बीते महीने में किन पांच (Top 5) सात सीटों वाली एसयूवी और एमपीवी (7 Seater SUV and MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

Maruti Ertiga

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति की ओर से सात सीटों के साथ अर्टिगा को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। सात सीटों के विकल्‍प के साथ आने वाली इस एमपीवी की May 2024 में 13893 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई है। जबकि साल May 2023 में इसकी कुल 10528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Scorpio

सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी May 2024 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं।बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 13717 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल May महीने में इनकी कुल बिक्री 9318 यूनिट्स हुई थी।

यह भी पढ़ें- Car Driving safety Tips: थकान के साथ कार चलाना हो सकता है खतरनाक, जानें किन तरीकों से रहेंगे सुरक्षित

Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जा रहा है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8548 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी सिर्फ 7776 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Mahindra Bolero

स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी है। May 2024 के दौरान इसकी कुल 8026 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि May 2023 के दौरान इसकी कुल 8170 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Kia Carens

बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर Kia की Carens एमपीवी रही। May 2024 के दौरान इसकी कुल 5316 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले May 2023 में इस एसयूवी को 6367 लोगों ने खरीदा था।

यह भी पढ़ें- गिरावट के बाद भी May 2024 में सबसे ज्‍यादा हुई Toyota Fortuner की बिक्री, Full Size SUV सेगमेंट में किसका रहा कैसा हाल, जानें डिटेल