Move to Jagran APP

मारुति की Nexa Dealership ने बनाया रिकॉर्ड, नौ साल में बेचीं 27 लाख गाड़ियां

देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर करती है। कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्‍सा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। Nexa Dealership के जरिए कंपनी ने 27 लाख गाड़ियों की बिक्री की है। कंपनी ने कब नेक्‍सा डीलरशिप को शुरू किया था और इसके जरिए किन कारों को ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 24 Jul 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
Maruti Nexa ने नौ साल में 27 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से अपनी प्रीमियम कारों और एसयूवी को Nexa Dealership के जरिए ऑफर किया जाता है। कंपनी ने नौ साल पहले इसकी शुरुआत की थी और अब नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की ओर से क्‍या रिकॉर्ड बनाया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

बनाया नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी की ओर से प्रीमियम डीलरशिप Nexa के जरिए बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया गया है। कंपनी ने नौ सालों में 27 लाख वाहनों की बिक्री अपनी Nexa Dealership के जरिए की है। कंपनी की कुल बिक्री में नेक्‍सा का करीब 32 फीसदी योगदान है।

कब हुई थी शुरुआत

साल 2015 में मारु‍ति सुजुकी ने प्रीमियम डीलरशिप के तौर पर Nexa की शुरुआत की थी। इससे पहले सभी कारों को एक ही जगह पर ऑफर किया जाता था। 2015 में कंपनी ने Nexa Dealership के जरिए दो कारों को ऑफर किया था। जिनमें S-Cross और Baleno शामिल थीं। इसके बाद 2017 में Ignis और Ciaz को लॉन्‍च किया गया था। 2019 में नेक्‍सा डीलरशिप पर Xl6 को भी जोड़ा गया था। जिसके बाद 2022 में Grand Vitara और 2023 में Invicto, Fronx, Jimny जैसी गाड़ियों को लाया गया। कंपनी ने 2019 में 10 लाख और 2021 में 15 लाख वाहनों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया था।

यह भी पढ़ें- मारुति की दो एसयूवी को July 2024 में खरीदने का बेहतरीन मौका, हो सकती है 3.3 लाख रुपये की बचत

कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात

मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्‍स के एसईओ पार्थो बनर्जी ने इस मौके पर कहा कि NEXA हमारे लिए सिर्फ़ एक रिटेल चैनल नहीं है, बल्कि इससे कहीं ज़्यादा है। नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए हमने 27 लाख से ज़्यादा ग्राहकों के घर तक कार पहुंचाने की उपलबधि हासिल की है।

कैसा है पोर्टफोलियो

कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में नेक्‍सा डीलरशिप के जरिए कुल आठ वाहनों की बिक्री की जाती है। जिनमें सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Ignis और सबसे प्रीमियम गाड़ी Invicto को ऑफर किया जाता है। इनके अलावा कंपनी अपनी प्रीमियम डीलरशिप पर Baleno, Fronx, Ciaz, Jimny, Xl6 और Grand Vitara को भी ऑफर करती है।

यह भी पढ़ें- अगले साल भारतीय बाजार में आएगी नई 7 सीटर SUV, Maruti और Toyota कर रहीं तैयारी