Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MG Motor India ने साल 2023 में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बेचे 56902 वाहन, Electric Vehicles ने बढ़ाई बिक्री

MG Motor India ने 2023 में 56902 यूनिट की बिक्री के साथ रिटेल सेल में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। एमजी मोटर इंडिया ने कहा है कि 2023 में 18 प्रतिशत की इस वृद्धि के साथ ऑटो निर्माता ने लगातार चौथे वर्ष रिटेल सेल में बढ़ोतरी दर्ज की है। आइए कंपनी द्वारा पेश किए गए आंकड़े के बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 01 Jan 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
MG Motor India ने साल 2023 में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG Motor India ने 2023 में 56,902 यूनिट की बिक्री के साथ रिटेल सेल में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। कार निर्माता ने आज यानी सोमवार को कहा है कि 2022 की तुलना में 2023 में उसकी रिटेल सेल में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

SAIC के स्वामित्व वाली ब्रिटिश कार निर्माता ने यह भी कहा है कि उसने दिसंबर 2023 में 4,400 यूनिट बेची हैं, जो कि पिछली बार के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है। आइए, कंपनी द्वारा पेश किए गए पूरे आंकड़ों के बारे में जान लेते हैं।

MG Motor India का बेहतरीन परफॉरमेंस 

एमजी मोटर इंडिया ने कहा है कि 2023 में 18 प्रतिशत की इस वृद्धि के साथ, ऑटो निर्माता ने लगातार चौथे वर्ष रिटेल सेल में बढ़ोतरी दर्ज की है। कार निर्माता ने यह भी कहा कि उसके आईसीई वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन की बिक्री में भी वृद्धि देखी गई है। ऑटोमेकर ने खुलासा किया है कि 2023 में भारत में ब्रांड की कुल पैसेंजर वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने Electric Vehicle Policy को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाया, ग्राहकों को मिलता रहेगा सब्सिडी का लाभ

Electric Vehicles ने बढ़ाई बिक्री 

एमजी मोटर इंडिया ने दावा किया है कि उसकी कुल पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री का एक-चौथाई हिस्सा इलेक्ट्रिक वाहनों से आया। एमजी मोटर इंडिया वर्तमान में ZS EV और Comet जैसी इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। ऑटोमेकर ने दावा किया है कि उसकी ZS EV और Comet ने मिलकर अब तक लगभग 20,000 यूनिट्स बेची हैं। यह पूरे भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता पर जोर देता है।

कंपनी के प्रोडक्ट्स 

एमजी वर्तमान में भारतीय बाजार के अंदर Hector, Hector Plus, Astor, Gloster और ZS EV व Comet EV को सेल करती है। आपको बती दें कि एमजी कॉमेट को 2023 में देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर लॉन्च किया गया था। ऑटोमेकर इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट पर जोर देने की योजना बना रहा है और कंपनी का लक्ष्य 2028 तक भारत में पांच नई कारें लॉन्च करने का है और उनमें से अधिकांश इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।

यह भी पढ़ें- 2024 में लॉन्च किए जाएंगे ये दोपहिया वाहन, Ather 450 Apex और TVS iQube ST सहित ये नाम शामिल