Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MG Motor अपनी इन कारों की कीमत में करेगी बढ़ोतरी, अगले साल से बढ़ने वाले हैं प्राइस; जानें डिटेल्स

MG Motor ने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत के कारण नवीनतम मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। एमजी मोटर मूल्य वृद्धि की घोषणा करने वाली भारत की पांचवीं प्रमुख कार निर्माता बन गई है। नवीनतम मूल्य वृद्धि एमजी मोटर द्वारा हेक्टर और ग्लोस्टर एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी करने के तीन महीने बाद आई है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 04 Dec 2023 06:30 PM (IST)
Hero Image
MG Motor अगले साल प्राइस हाइक करने के लिए तैयार है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। MG Motor अगले साल भारत में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। ब्रिटिश मूल की कार निर्माता कंपनी इंडियन मार्केट में Hector, Hector Plus, Astor और Gloster के अलावा Comet EV और ZS EV के नाम से दो इलेक्ट्रिक कार सेल करती है। कार निर्माता ने हाल ही में इस साल अगस्त में अपनी दो प्रमुख एसयूवी हेक्टर और ग्लोस्टर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

MG ने क्यों बढ़ाए दाम?

MG Moter ने कहा कि बढ़ती उत्पादन लागत के कारण नवीनतम मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कार निर्माता ने आज एक बयान जारी किया और उसमें लिखा,"यह बढ़ोतरी समग्र मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों के कारण बढ़ती लागत के कारण है।" एमजी मोटर ने कीमतों में कितनी बड़ी बढ़ोतरी होगी, इसके बारे में विवरण साझा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- Toyota ने दिखाई अपनी Electric Car की पहली झलक, कुछ ऐसा है Urban SUV concept; देखें तस्वीरें

4 बड़ी कंपनियां बढ़ा चुकी हैं दाम 

एमजी मोटर मूल्य वृद्धि की घोषणा करने वाली भारत की पांचवीं प्रमुख कार निर्माता बन गई है। इससे पहले, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और होंडा कार्स जैसे कार निर्माताओं ने कहा था कि वे जनवरी से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाएंगे। भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर भी जल्द ही अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है।

हेक्टर और ग्लोस्टर एसयूवी हो गई महंगी 

नवीनतम मूल्य वृद्धि एमजी मोटर द्वारा हेक्टर और ग्लोस्टर एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी करने के तीन महीने बाद आई है। इस साल तीन महीने के भीतर दोनों एसयूवी की कीमत में यह दूसरी बढ़ोतरी थी। पिछली कीमत बढ़ोतरी में, एसयूवी मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 78,000 रुपये तक महंगी हो गई थी। यह बढ़ोतरी एमजी मोटर द्वारा इस साल मई में अपने सभी मॉडलों पर लागू की गई बढ़ोतरी से अधिक है।

यह भी पढ़ें- Toyota ने दिखाई अपनी Electric Car की पहली झलक, कुछ ऐसा है Urban SUV concept; देखें तस्वीरें