Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MG Windsor EV: लेह के पहाड़ और उदयपुर के बाद कच्‍छ की रण में नजर आई नई CUV, 11 सितंबर को होगी लॉन्‍च

ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG मोटर्स की ओर से जल्‍द ही नई CUV MG Windsor EV को लॉन्‍च किया जाएगा। लॉन्‍च से पहले कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है। हाल में ही MG ने इसका तीसरा टीजर जारी किया है। जिसमें इस EV को Runn of Kutch में टेस्‍ट (MG Windsor EV Testing) किया गया है। नए टीजर में क्‍या जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 25 Aug 2024 12:16 PM (IST)
Hero Image
JSW MG Windsor EV को 11 सितंबर को लॉन्‍च किया जाएगा।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। JSW MG मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कंपनी नई गाड़ी Windsor EV को भी लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्‍च से पहले इसकी कई चरणों में टेस्टिंग की जा रही है। हाल में जारी हुए टीजर में किस तरह की जानकारी मिल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जारी हुआ तीसरा टीजर

JSW MG मोटर्स ने अपनी नई गाड़ी Windsor EV का तीसरा टीजर जारी किया है। सोशल मीडिया पर जारी किए गए टीजर में CUV को Runn Of Kutch में टेस्‍ट किया जा रहा है। जहां पर तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच है।

पहले जारी हुए दो टीजर

इससे पहले कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर दो टीजर जारी किए जा चुके हैं। जिसमें इसे लेह के पहाड़ों पर बेहद कम तापमान में और दूसरे टीजर में उदयपुर में Water Wading टेस्ट के दौरान दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Thar Roxx की कीमत पर खरीद सकते हैं ये तीन बेहतरीन SUVs

टीजर से मिली ये जानकारी

टेस्‍टिंग के दौरान MG की नई CUV के एक्‍सटीरियर के साथ ही कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। नई CUV में रियर स्‍पॉयलर, फ्लश डोर हैंडल, एलईडी लाइट्स, रियर में कनेक्टिड लाइट्स, ADAS जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। इसके सा‍थ ही इसमें छह और सात सीटों का विकल्‍प दिया जा सकता है। इसके साथ ही 135 डिग्री तक रिक्‍लाइन होने वाली सीटें दी जाएंगी। विंडसर ईवी में पीछे की सीट पर फोल्‍डाउट सेंटर आर्मरेस्‍ट, एडजस्‍टेबल हेडरेस्‍ट, थ्री पाइंट सीटबेल्‍ट, रियर एसी वेंट, रियर डिफॉगर की जानकारी भी पहले जारी हुए टीजर में मिली थी।

460 KM की रेंज

MG Windsor EV में 50.6 kWh क्षमता की बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे 460 किलोमीटर की अधिकतम रेंज मिल सकती है। इस बैटरी को 20 से 100 फीसदी चार्ज करने में सात घंटे का समय लग सकता है और अगर बैटरी को फास्‍ट चार्ज से चार्ज किया जाए तो 30 से 100 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लग सकता है। नई ईवी में परमानेंट मेग्‍नेट, सिंकोरियस मोटर को दिया जा सकता है, जिससे 134 हॉर्स पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

पैनोरमिक सनरूफ फीचर

एमजी की नई Windsor EV में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 2.5 फिल्‍टर, डिजिटल एसी, सेकेंड रो के लिए एसी, 360 डिग्री कैमरा, मल्‍टी फंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, की-लैस एंट्री, यूएसबी पोर्ट, वायरलैस चार्जर, यूएसबी, ब्‍लूटूथ, 15.6 इंच कंट्रोल पैनल वाली स्‍क्रीन, स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक टेलगेट, 135 डिग्री तक रिक्‍लाइन होने वाली बैकसीट, 6वे इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट, 4वे इलेक्ट्रिकली एडजस्‍टेबल फ्रंट पैसेंजर सीट, एंबिएंट लाइट, 8.8 इंच डिजिटल एमआईडी, 1707 लीटर तक का बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स हो सकते हैं।

Tata, Mahindra, BYD से होगा मुकाबला

बाजार में इसे 20 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस-पास लॉन्‍च किया जा सकता है। इसका सीधा मुकाबला Nexon EV, Curvv EV, XUV 400 और BYD Atto3 जैसे वाहनों से होगा।

यह भी पढ़ें- MG Windsor EV को मिलेगा बड़ा पैनोरमिक सनरूफ, नए टीजर में दिखी झलक, 11 सितंबर को होगी लॉन्च

View this post on Instagram

A post shared by Morris Garages India (@mgmotorin)