Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Happy Birthday MS Dhoni: कार और बाइक के दीवाने हैं धौनी, Porsche 911 से लेकर Hellcat X132 तक हैं कलेक्‍शन में शामिल

MS Dhoni आज पूरे 41 साल के हो गए हैं। माही जितना क्रिकेट के लिए जाने जाते हैं उतना ही वें अपनी कार और बाइक कलेक्शन के लिए भी मशहूर हैं। शुरुआती Yamaha RX बाइक के अलावा Harley Davidson FatBoy और कावासाकी निंजा जैसे मॉडल्स उनके कलेक्शन में हैं।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Thu, 07 Jul 2022 11:34 AM (IST)
Hero Image
ये हैं MS Dhoni के कार और बाइक कलेक्शन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) आज पूरे 41 साल के हो गए हैं। क्रिकेट में रुचि होने के अलावा धौनी को लग्जरी बाइक्स और महंगी कारों का भी काफी शौक है। जानकारी के मुताबिक, माही के पास सबसे महंगी कार करीब 2.5 करोड़ रुपये की है। वहीं, उन्होंने इनको रखने के लिए अपने घर पर ही खास गैराज भी तैयार करवाया है। तो चलिए आज हम आपको महेंद्र सिंह धौनी के जन्मदिन पर उनके कार और बाइक कलेक्शन के बारे में बताएंगे।

ये हैं MS Dhoni की 5 सबसे महंगी कारें

धौनी के कार कलेक्शन पर नजर डालें तो उनके पास सबसे महंगी Porsche 911 कार है, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपये है। यह कार 3996cc के दमदार इंजन के साथ आती है और 641bhp की पावर और अधिकतम 800Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह कार 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ लेती है। इसके अलावा धोनी के पास Ferrari 5990 GT कार है, जिसकी कीमत 1.40 करोड़ रूपये हैं। यह सिर्फ 3.8 सेकेंड में ही 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। दूसरी लग्जरी कारों में माही के पास 14 करोड़ की Jeep Grand Cherokee Trackhawk, 75 लाख की Hummer H2 और 70 लाख रुपये की Pontiac firebird tans कार हैं।

MS Dhoni के पास है 10 से ज्यादा बाइक्स 

कार के साथ-साथ धौनी बाइक्स के भी शौकीन है। उनके पास 10 से ज्यादा बाइक्स के कलेक्शन हैं। धौनी की पहली बाइक Yamaha RX-135 है, जिसे उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एंट्री लेने से पहले खरीदी थी। इसके आलवा, उनके पास Norton Jubilee 250, BSA गोल्डस्टार, Yamaha थंडरकैट और Suzuki Shogun जैसी मोटरसाइकिलें भी है।

लग्जरी बाइक्स की बात करें तो धौनी के पास Ducati 1098 बाइक है जो कि एक लिमिटेड एडिशन बाइक है, भारत में इसकी कीमत 35 लाख रुपये तक है। इसके अलावा करीब 20 लाख रुपये वाली Harley Davidson FatBoy, 19.70 लाख की कावासाकी निंजा ZX-14R साथ ही निंजा H2 और करीब 28 लाख की Confederate Hellcat X132 बाइक भी उनके लिस्ट में शामिल हैं।