Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ola S1 Pro vs Ather 450 Apex: प्राइस, फीचर्स और डिजाइन के मामले में कौन बेहतर, खरीदने से पहले जान लीजिए

Ola S1 Pro उस फ्रंट हेडलैंप के साथ थोड़ा फंकी दिखता है जिसे तुरंत ओला के रूप में पहचाना जा सकता है। वहीं Ather 450 Apex अधिक स्पोर्टी और शार्प दिखता है और ये आकार में भी थोड़ा छोटा है। Ola S1 Pro की कीमत 1.30 लाख रुपये है जबकि 450 Apex की कीमत 1.89 लाख रुपये रखी गई है। दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Tue, 27 Feb 2024 09:30 AM (IST)
Hero Image
आइए, Ola S1 Pro और Ather 450 Apex के बारे में जान लेते हैं।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। इंडियन ऑटो मार्केट में इस समय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। देश के सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर में शुमार Ola S1 Pro को टक्कर देने के लिए Ather 450 Apex को पेश किया गया है। आइए, इन दोनों के बारे में जान लेते हैं।

डिजाइन

लुक के मामले में दोनों स्कूटर काफी अलग दिखते हैं। Ola S1 Pro उस फ्रंट हेडलैंप के साथ थोड़ा फंकी दिखता है, जिसे तुरंत ओला के रूप में पहचाना जा सकता है। वहीं, Ather 450 Apex अधिक स्पोर्टी और शार्प दिखता है और ये आकार में भी थोड़ा छोटा है। हालांकि, ये एक फैमिली लुक वाला स्कूटर है।

यह भी पढ़ें- SRK की Jawan और Article 370 में काम कर चुकी फेमस एक्ट्रेस Priya Mani ने खरीदी Mercedes-Benz GLC, जानिए कीमत और खासियत

बैटरी और रेंज

Ola S1 Pro में 4 kWh बैटरी पैक है, जो इको और नॉर्मल मोड में 180 किमी और 143 किमी की ट्रू रेंज दे सकता है। दूसरी ओर, Ather 450 Apex में 3.7 kWh का बैटरी पैक और ये 110 किमी की ट्रूरेंज देने में सक्षम है।

परफॉरमेंस

Ola S1 Pro की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है और ये 2.6 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, जबकि Ather 450 Apex की टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा है और इसे 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 2.9 सेकंड का समय लगता है।

स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें, तो दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आते हैं। Ather 450 Apex एथरस्टैक पर चलता है जबकि एस1 प्रो मूवओएस पर चलता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और एक मोबाइल एप्लिकेशन भी है। एथर मैजिकट्विस्ट फीचर के साथ आता है, जबकि ओला को टैम्पर अलर्ट और पार्टी मोड मिलता है।

कीमत

Ola S1 Pro की कीमत 1.30 लाख रुपये है, जबकि 450 Apex की कीमत 1.89 लाख रुपये रखी गई है। दोनों ही कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

यह भी पढ़ें- Hyundai ने यूरोप में अपनी इन 2 गाड़ियों का रोका प्रोडक्शन, जानिए क्या है वजह