Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

400 सीसी में Peugeot XP एडवेंचर स्कूटर हुई पेश, जानिए क्या हैं खूबियां

Peugeot XP ADV Scooter के कुछ प्रमुख विशेषताओं में डुअल हेडलैंप बड़ी विंडस्क्रीन नकल गार्ड स्टेप-अप सीट अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और एजी टेल लैंप शामिल हैं। एल्यूर को ऑरोरा सैटिन ग्रीन और साइडरल मैट ब्लैक के रंग विकल्प मिलते हैं

By Atul YadavEdited By: Updated: Wed, 16 Nov 2022 05:04 PM (IST)
Hero Image
Peugeot XP400 होंडा और यामाहा से समान क्षमता वाले मैक्सी-स्कूटर को टक्कर देगा।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। यूरोपीय बाजार में Peugeot Motorcycles 50 सीसी और 125 सीसी से अधिक दोपहिया वाहन बानने के लिए जानी जाती है। Peugeot ने 2022 EICMA में अपना पहला ADV स्कूटर पेश किया है, जो अगले साल 2023 में यूरोपीय बाजार में बिक्री के लिए जाएगी।

Peugeot XP400 होंडा और यामाहा से समान क्षमता वाले मैक्सी-स्कूटर को टक्कर देगा। इसे दो वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। जबकि एल्यूर ऑन-रोड जरूरतों के लिए एक स्टैंडर्ड वेरिएंट की तरह है, जीटी वेरिएंट ने ऑफ-रोड ट्रैक्स के लिए क्षमताओं को बढ़ाया है। Peugeot XP400 के बारे में अधिक जानकारी और इसकी कीमत 2023 में लॉन्च के समय सामने आएगी।

नया Peugeot 400cc ADV स्कूटर - XP400 की फीचर्स, स्पेसिफिकेशन Peugeot XP400 का संपूर्ण डिज़ाइन और शार्प बॉडी पैनलिंग Honda X-ADV से प्रेरित प्रतीत होता है। कुछ प्रमुख विशेषताओं में डुअल हेडलैंप, बड़ी विंडस्क्रीन, नकल गार्ड, स्टेप-अप सीट, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और एजी टेल लैंप शामिल हैं। एल्यूर को ऑरोरा सैटिन ग्रीन और साइडरल मैट ब्लैक के रंग विकल्प मिलते हैं जबकि जीटी वेरिएंट में शार्क ग्रे और स्नो व्हाइट है। दोनों वेरिएंट में आधिकारिक एक्सेसरीज की एक सीरीज मिलती है, जिसके बारे में पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान दी जाएगी।

कीमत

कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। इसके असली कीमतों के बारे में अगले साल ही पता लग पाएगा। हालांकि, ऑटो एक्पर्ट्स कयास लगा रहे हैं कि इसकी कीमतें 3 लाख रुपये से उपर जा सकती है।

यह भी पढ़ें

10 लाख रुपये के अंदर लेने वाले हैं कार, पहले देख लें सबसे ज्यादा मिलने वाले डिस्काउंट, बच जाएंगे हजारों रुपये

क्यों खरीदी जाए Mahindra XUV300 TurboSport एसयूवी, इंजन और पावर के मामले में कैसे है बेस मॉडल से बेहतर