Move to Jagran APP

खूब बिक रहीं इस कंपनी की गाड़ियां, एक साल का हो गया है वेटिंग पीरियड

नया साल शुरू होने वाला है अगर आप अपने लिए इस नए साल पर एक नई टोयोटा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने चुनिंदा टोयोटा मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड 12 महीने तक बढ़ा दी है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sun, 18 Dec 2022 10:10 AM (IST)
Hero Image
टोयोटा के मॉडल्स पर एक साल का हो गया है वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस साल कई दमदार और लुक में शानदार गाड़ियां लॉन्च हुई है। अगर आप अपने लिए इस नए साल पर टोयोटा की नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने टोयोटा के चुनिंदा मॉडल्स के लिए वेटिंग पीरियड 12 महीने तक बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार Toyota Glanza, Toyota Fortuner और Urban Cruiser Hyryder अन्य मॉडलों में से हैं, जिनकी वेटिंग पीरियड अधिक है।

Toyota Glanza MT वेरिएंट

आपको बता दे भारतीय बाजार में इस समय Toyota Glanza का MT वेरिएंट काफी आसानी से मार्केट में उपलब्ध है। लेकिन आपको इसके ऑटोमेटिक वेरिएंट के लिए 12 महीने तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि इसका वेटिंग पीरियड इतना ही है। इसी तरह, टोयोटा कैमरी और वेलफायर के लिए ग्राहकों को इन मॉडल पर 6 महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

वेटिंग पीरियड वाली गाड़ियों की लिस्ट

इसी लिस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर है। इन दोनों मॉडलो की वेटिंग पीरियड तीन महीने तक की है। टोयोटा हिलक्स और पेट्रोल से चलने वाली इनोवा क्रिस्टा जैसे अन्य मॉडल में कोई भी वेटिंग पीरियड नहीं है।

Toyota  Urban Cruiser Hyryder

हाल के दिनों में इस महीने की शुरुआत में टोयोटा अर्बन क्रूजर हाई राइडर ने 900 से भी अधिक यूनिट्स को वापस बुलाया था। कंपनी ने अपने एक बयान में ये बताया था कि उसने फ्रंट सीट बेल्ट शोल्डर हाइट एडजस्टर प्लेट असेंबली के मुद्दे की जांच के लिए अर्बन क्रूजर हाई राइडर को रिकॉल किया गया था। भारतीय बाजार में हाल के दिनों इस साल के शुरुआत में ही टोयोटा कंपनी ने अर्बन क्रूजर हाई राइडर को लॉन्च किया था । जिसकी शुरुआती कीमत 10.48 लाख रुपये है वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। 

ये भी पढ़ें-

PUC Certificate क्या होता है? गाड़ी चलाते समय क्यों रखना चाहिए साथ

अगर ये तीन फीचर्स हों तो बेहद खास हो जाती है आपकी गाड़ी, कार के लिए हैं बहुत जरूरी