Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हीरो की नई करिज्मा खरीदने का प्लान? यहां पढ़ें 10 शहरों की प्राइस लिस्ट

Hero Karizma XMR 210 City wise Price List इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और स्लीक दिखने वाले एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। टर्न इंडिकेटर्स और टेललैंप भी एलईडी टच के साथ आते हैं। स्पोर्टी बाइक में थोड़ा उठा हुआ एडजस्टेबल फ्रंट विंड गार्ड है जबकि स्कल्पटेड और चंकी फ्यूल टैंक इसे एक मस्कुलर फील देता है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sun, 24 Sep 2023 12:14 PM (IST)
Hero Image
शहरों के हिसाब से हीरो करिज्मा की ऑन-रोड कीमतें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हीरो करिज्मा एक्सएमआर को हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। ये बाइक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। यही वजह है कि देश भर में लोग इस बाइक को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं। बहुत से लोगों इसकी कीमत के बारे में जानने को इच्छुक हैं। ऐसे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं 10 बड़े शहरों में इस बाइक की कीमत कितनी है।

शहरों के हिसाब से हीरो करिज्मा की ऑन-रोड कीमतें

बैंगलोर- 2 लाख 21 हजार, चेन्नई - 1 लाख 99 हजार, महाराष्ट्र- 2 लाख 5 हजार, दिल्ली- 1 लाख 99 हजार, पुणे- 2 लाख 5 हजार, नवी मुंबई 2 लाख 5 हजार, हैदराबाद- 2 लाख 10 हजार, अहमदाबाद- 1 लाख 96 हजार, कोलकाता- 2 लाख 3 हजार, चंडीगढ़ 2 लाख 3 हजार रुपये है।

हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 कलर ऑप्शन

यह तीन अलग-अलग रंग विकल्पों में उपलब्ध होगी। जिनमें आइकॉनिक येलो, मैट रेड और फैंटम ब्लैक शामिल हैं।

Hero Karizma XMR 210 फीचर्स

इसमें स्प्लिट सीट लेआउट है और पीछे की सीट ऊपर की ओर है। Karizma XMR 210 में पूरी तरह से डिजिटल कलर एलसीडी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और फर्स्ट-इन-सेगमेंट टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन तकनीक के साथ आता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ शार्प और स्लीक दिखने वाले एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। टर्न इंडिकेटर्स और टेललैंप भी एलईडी टच के साथ आते हैं। स्पोर्टी बाइक में थोड़ा उठा हुआ एडजस्टेबल फ्रंट विंड गार्ड है, जबकि स्कल्पटेड और चंकी फ्यूल टैंक इसे एक मस्कुलर फील देता है।

Hero Karizma XMR 210 का इंजन

Hero Karizma XMR 210 एक नए पावर मिल द्वारा संचालित है। बाइक को पावर देने वाला 210 cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 25.15 bhp की अधिकतम पावर और 20.4 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।