Move to Jagran APP

Ratan Tata के गैराज में थी कई लग्जरी गाड़ियां, दिल के करीब थी सिर्फ 2 कार

Ratan Tata Car Collection टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति Ratan Tata का देहांत हो गया है। उन्होंने अपनी अंतिम सांस मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली। उन्होंने दुनिया की सबसे सस्ती कार Tata Nano को लॉन्च किया था। यह उनके दिल के काफी करीब थी। आइए जानते हैं कि Ratan Tata कलेक्शन में और कौन-सी गाड़ियां शामिल थी।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Thu, 10 Oct 2024 03:30 PM (IST)
Hero Image
Ratan Tata car collection: Tata Motors की ये गाड़ियां ज्यादा थी पसंद।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति Ratan Tata का 9 अक्टूबर की रात को देहांत हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। रतन टाटा ने टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों को बुलंदियों तक पहुंचाया है। भारतीय बाजार में Tata Motors ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। जिस रतन टाटा मोटर्स को बुलंदियों के शिखर तक पहुंचाया उनके कार कलेक्शन में आखिर कौन-कौन सी गाड़ियां थी। आइए जानते है इसके बारे में।

दिल के करीब ये कार

  1. रतन टाटा के कार कलेक्शन में एक नहीं बल्कि कई शानदार गाड़ियां हैं। इनमें दो गाड़ियां ऐसी है जो उनके दिल के काफी करीब थी। भले ही टाटा मोटर्स के प्रोडक्शन लाइनअप से Tata Nano को हटा दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, रतन टाटा के गैराज में टाटा नैनो भी थी। टाटा नैनो उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था, जिसे निम्न आय वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया था। इसकी कीमत 1 लाख रुपये थी। वहीं, यह दुनिया की सबसे सस्ती कार भी थी। इस छोटी कार ने रतन टाटा के दिल में खास जगह बनाई थी।
  2. टाटा नैनो के साथ ही 1998 में लॉन्च हुई Tata Indica भी उनकी खास कार में से एक रही। उन्होंने 2023 में टाटा इंडिका की 25वीं सालगिरह पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि टाटा इंडिका भारत की पहली स्वदेशी कार थी। साथ ही यह भी लिखा कि यह कार उनके बेहद दिल के करीब थी।
  3. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा एक समय पर Honda Civic से सफर किया करते थे। इसके बाद वह टाटा ग्रुप की टाटा नेक्सन ईवी से सफर करना शुरू कर दिया था। हाल के समय में इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा मोटर्स की काफी दबदबा है।

यह भी पढ़ें- Ratan Tata को कैसे आया था दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने का आइडिया, दिल छूने वाली है कहानी

कार कलेक्शन में ये लग्जरी गाड़ियां

Tata Nano, Tata Indica के अलावा रतन टाटा के कार कलेक्शन में टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर और सेफ गाड़ी Tata Nexon भी शामिल थी। रिपोर्ट्स की माने तो ऊपर बताई गई गाड़ियों के अलावा रतन टाटा के कार कलेक्शन में  Mercedes-Benz SL500, Maserati Quattroporte, Land Rover Freelander, Cadillac XLR और Honda Civic जैसी गाड़ियां शामिल थी।

यह भी पढ़ें- जब Ratan Tata ने अपमान का बदला कंपनी खरीदकर लिया, Ford को ऐसे दिया करारा जवाब