Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

RE Bullet 350 vs Honda H'ness CB350: प्राइस, फीचर्स और परफॉरमेंस के मामले में कौन सबसे बेहतर?

RE Bullet 350 vs Honda Hness CB350 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। वहीं Honda Hness CB350 एक 348.36 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है। जब सस्पेंशन ड्यूटी की बात आती है तो दोनों ही मोटरसाइकिलें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर से लैस हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 04 Sep 2023 02:12 PM (IST)
Hero Image
आइए, Bullet 350 और H'ness CB350 के बारे में जान लेते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Royal Enfield ने अपनी आइकोनिक बाइक Bullet 350 को नए रूप में लॉन्च कर दिया है। बुलेट 350 का नया वर्जन 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। अपडेटेड रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 हाई-ऑन-डिमांड 350 सीसी सेगमेंट में फिर से धूम मचा रही है, जहां कई अन्य दोपहिया वाहन निर्माता अपनी-अपनी पेशकश कर रहे हैं। नई बुलेट 350 इंडियन मार्केट में Honda H'ness CB350 को टक्कर देगी। आइए, इन दोनों के बारे में जान लेते हैं।

Bullet 350 और H'ness CB350 की कीमत

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 भारत में 1.74 लाख रुपये और 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, Honda H'ness CB350 की कीमत 2.10 लाख रुपये से 2.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इस हिसाब से तहा जा सकता है कि Honda H'ness CB350 के मुकाबले नई बुलेट 350 काफी किफायती मोटरसाइकिल है।

इंजन और ट्रांसमिशन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसे पांच-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये इंजन 19.92 bhp की अधिकतम पावर और 27 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करने में सक्षम है।

दूसरी ओर Honda H'ness CB350 एक 348.36 cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित है, जो 5-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा है। ये पावर मिल 20.71 bhp की अधिकतम पावर और 29 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

ब्रेक और सस्पेंशन

जब सस्पेंशन ड्यूटी की बात आती है, तो दोनों ही मोटरसाइकिलें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर से लैस हैं। ब्रेकिंग के लिए रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 300 मिमी फ्रंट डिस्क और 270 मिमी रियर डिस्क मिलती है। Honda H'ness CB350 में 310 मिमी फ्रंट डिस्क और 240 मिमी रियर डिस्क दिया गया है।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 स्पोक व्हील पर चलती है, H'ness CB350 में अलॉय व्हील दिए गए हैं। रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 में 19 इंच के फ्रंट और 18 इंच के रियर व्हील मिलते हैं, जबकि होंडा मोटरसाइकिल में भी समान आकार के व्हील दिए गए हैं।