Move to Jagran APP

विदेशों में बढ़ रही Made In India Utility Vehicles की मांग, बीते महीने कैसा रहा एक्‍सपोर्ट, SIAM ने दी जानकारी

भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। जिसमें Utility Vehicles भी शामिल हैं। इन वाहनों को कंपनियां विदेशों में भी एक्‍सपोर्ट करती हैं। SIAM की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने किन Made In India वाहनों की मांग रही है। किस सेगमेंट में कितने वाहनों को भेजा (Indian Car Exports September 2024) गया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 15 Oct 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
September 2024 के दौरान कितने वाहनों का एक्‍सपोर्ट हुआ। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं की ओर से बड़ी संख्‍या में Made In India वाहनों का एक्‍सपोर्ट दुनिया के कई देशों में किया जाता है। SIAM की ओर से हाल में ही September 2024 में वाहनों के एक्‍सपोर्ट पर रिपोर्ट को जारी किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने में कितने वाहनों का एक्‍सपोर्ट किया गया है। किस सेगमेंट में कितनी यूनिट्स को विदेश भेजा गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितने वाहनों का हुआ Export

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमो‍बाइल मैन्‍यूफैक्‍चरर्स (SIAM) की ओर से September 2024 में वाहनों की बिक्री पर रिपोर्ट को जारी किया गया है। जिसमें Made In India वाहनों के Export पर भी जानकारी दी गई है। रिपोट्र के मुताबिक बीते महीने के दौरान 466409 यूनिट्स वाहनों को कई देशों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Vehicle Sale: September में कारों की बिक्री में गिरावट, दो पहिया की बिक्री में बढ़ोतरी, SIAM ने जारी की रिपोर्ट

कैसा रहा प्रदर्शन

आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने कुल 466409 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। जबकि September 2023 में दुनियाभर में 391717 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया था। ऐसे में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर वाहन निर्माताओं ने 19.1 फीसदी ज्‍यादा वाहनों का एक्‍सपोर्ट पिछले महीने में किया है।

कैसा रहा दो पहिया का प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने के दौरान सबसे ज्‍यादा एक्‍सपोर्ट दो पहिया सेगमेंट में रही। September 2024 में इस सेगमेंट में 372481 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान 302220 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया था।

यात्री वाहन में किसकी सबसे ज्‍यादा मांग

यात्री वाहन सेगमेंट में बीते महीने 67379 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। इसके पहले September 2023 में यह संख्‍या 60079 यूनिट्स थी। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल कार सेगमेंट में 14.4 फीसदी की कमी आई है और Utility Vehicles का एक्‍सपोर्ट 74.4 फीसदी बढ़ा है। Van की मांग में भी 42.1 फीसदी की गिरावट आई है।

तीन पहिया का कैसा प्रदर्शन

SIAM की रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने तीन पहिया वाहनों के एक्‍सपोर्ट में भी 10.6 फीसदी की कमी आई है। बीते महीने 25971 यूनिट्स तीन पहिया का एक्‍सपोर्ट किया गया है, जबकि इसके पहले 2023 में यह संख्‍या 29052 यूनिट्स की थी।

दूसरी तिमाही का कैसा प्रदर्शन

सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में एक्‍सपोर्ट में 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान भारत से कुल 1335681 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया है। जबकि 2023 की दूसरी तिमाही में यह संख्‍या 1179008 यूनिट्स रही थी।

यह भी पढ़ें- Swift और Creta नहीं September 2024 में Ertiga बनी पहली पसंद, बिक्री के मामले में Top-10 में शामिल हुई ये कारें