Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Royal Enfield Bullet 350: पहले से और भी दमदार हुई रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, फोटो से समझें नए फीचर्स

Royal Enfield Bullet 350 को J-सीरीज प्लेटफॉर्म मिलता है। जिसके कारण ये काफी दमदार है। आज हम आपको इस बाइक के फीचर्स से लेकर इंजन की जानकारी तस्वीरों के जरिये देने जा रहे हैं। Royal Enfield Bullet 350 में 36.2kmpl का माइलेज देती है। Royal Enfield Bullet 350 ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम पर बेस्ड है। इसमें 6 स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स भी मिलता है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 02 Sep 2023 02:14 PM (IST)
Hero Image
Royal Enfield Bullet 350: पहले से और भी दमदार हुई रॉयल एनफील्ड की ये बाइक

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। इंडियन मार्केट में बुलेट का क्रेज काफी अधिक है। सबसे अधिक क्रेज तो युवाओं में है। अभी हाल के दिनों में वाहन निर्माता निर्माता कंपनी ने अपनी Royal Enfield Bullet 350  को लॉन्च किया है। लोगों को इसका इंतजार काफी समय से था। अब ये मार्केट में आ चुकी है। अगर आप अपने लिए इस बुलेट को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए इस बाइक के फीचर्स से लेकर इंजन की जानकारी तस्वीरों के जरिये देने जा रहे हैं। चलिए देखते हैं इसमें क्या कुछ खास है।

Royal Enfield Bullet 350 कीमत

ये बुलेट कुल तीन वेरिएंट्स में आती है। इसमें मिलिट्री, स्टैंडर्ड और ब्लैक वेरिएंट आता है। वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत अलग -अलग है।  

  • Bullet 350 Military की कीमत   1,73,562 रुपये है।
  • Bullet 350 Standard की कीमत  1,97,436 रुपये है।
  • Bullet 350 Black Gold की कीमत  2,15,801 रुपये है।

Royal Enfield Bullet 350 इंजन

Royal Enfield Bullet 350 में 349 cc का सिंगल -सिलेंडर, 4 स्ट्रोक एयर ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है। ये 20.2bhp और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

J-सीरीज प्लेटफॉर्म

Royal Enfield Bullet 350 को J-सीरीज प्लेटफॉर्म मिलता है। जिसके कारण ये काफी दमदार है। इसका उपयोग लोकप्रिय रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में भी किया गया है।

Royal Enfield Bullet 350 माइलेज

Royal Enfield Bullet 350 में 36.2kmpl का माइलेज देती है। इसके कारण इसमें माइलेज काफी बढ़िया मिलता है।

Royal Enfield Bullet 350 फीचर्स

ये ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन  फ्रेम पर बेस्ड है। इसमें 6 स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स भी मिलता है। इस बाइक में स्पोक व्हील 19 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर मिलता है। सेफ्टी फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में 300mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क मिलता है।

Royal Enfield Bullet 350  कलर ऑप्शन

इस बाइक में आपको कई कलर ऑप्शन मिलते हैं। जैसे मिलिट्री वेरिएंट ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में वहीं टॉप स्पेक ब्लैक वेरिएंट गोल्ड ऑप्शन में आता है। इसके साथ ही स्टैंडर्ड वेरिएंट में ब्लैक और मैरून ऑप्शन मिलता है।