Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Royal Enfield अब इन बाइक्स को जल्द करेगी लॉन्च, लंबे समय से लोग कर रहे इंतजार

अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग बाइक को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। जहां आपको अपकमिंग बाइक से जुड़े प्रमुख अपडेट साझा करने जा रहे हैं। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Sun, 30 Apr 2023 05:55 PM (IST)
Hero Image
रॉयल एनफील्ड जल्द लॉन्च करने जा रही अपनी नई बाइक (प्रतिकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल स्क्रैम 411 को लॉंच किया था। उसके बाद कंपनी इस साल Royal Enfield Super Meteor 650 को इंडियन मार्केट में उतारा। अब कंपनी अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की अपकमिंग बाइक को ख़रीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। जहां आपको अपकमिंग बाइक से जुड़े प्रमुख अप्डेट्स साझा करने जा रहे हैं।अपने प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो का विस्तार करने के अन्य सेगमेंट की बाइक्स को लॉंच करने की तैयारियों में है, जिसका ज़िक्र इस खबर के माध्यम से करने जा रहे हैं।

ROYAL ENFIELD SHOTGUN 350 BOBBER

रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी की अपकमिंग बाइक की लिस्ट में ROYAL ENFIELD SHOTGUN 350 BOBBER बाइक का नाम भी शामिल है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इसको लॉन्च कर सकती है। नई रॉयल एनफील्ड शॉटगन 350 में 346cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका मोटर 20.2bhp और 27 Nm का टार्क जनरेट करने का दावा करती है। इसके ट्रांसमिशन ड्यूटी में 5 स्पीड के गियर बॉक्स को जोड़ा गया है।

NEW-GEN ROYAL ENFIELD BULLET 350

पिछले साल नई जनरेशन की बुलेट 350 टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई थी। इसके परीक्षण को देखते हुए यह अनुमान है कि कंपनी इसके जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसे लॉन्च करने वाली है। यह 349 सीसी सिंगल-सिलेंडर एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन द्वारा संचालित होगी। SOHC यूनिट 20.2 bhp और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे फाइव-स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं इसे सिंगल-चैनल ABS सिस्टम, हैलोजन हेडलैंप और टेल लैंप, ट्यूब टायर के साथ वायर-स्पोक व्हील्स, और इसी तरह से आगे और पीछे डिस्क ब्रेक के साथ पेश किया जाएगा।

हाल ही में अपडेट हुईं ये मोटरसाइकिलें

मार्च महीने में रॉयल एनफील्ड ने कॉन्टिनेंटल जीटी 650 और इंटरसेप्टर 650 को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है।