Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Safest Car: देश की सबसे सुरक्षित डीजल कारों की लिस्ट, सेफ्टी को लेकर मिले हैं 5 स्टार

ग्लोबल एन कैप गाड़ियों की क्रैश टेस्ट करके उसकी सेफ्टी रेटिंग देता है जिससे यह तय होता है कि गाड़ी सड़क पर चलते समय कितनी सेफ है। आइये जानते हैं उन गाड़ियों के बारे में जिसे ग्लोबल एन कैप सबसे सुरक्षित गाड़ी मानती है।

By Atul YadavEdited By: Updated: Sun, 11 Dec 2022 03:52 PM (IST)
Hero Image
ग्लोबल NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने वाले कारों की लिस्ट

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जब भी आप अपने परिवार के लिए नई कार खरीदने जाएं तो सबसे पहले सेफ्टी फीचर्स के बारे में जरूर पता करें। इस समय देश में एक से बढ़कर एक सेफ्टी फीचर्स से लैस गाड़ियां उपलब्ध हैं। अगर आप डीजल गाड़ी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो नीचे बताई गई गाड़ियों के बारे में एक बार जरूर पढ़ें। इन्हें ग्लोबल एनकैप द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई है।

1. Tata Nexon

टाटा नेक्सन को भारतीय बाजार में काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि ग्लोबल एनकैप ने इसे क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। सब कॉम्पैक्ट एसयूवी में टाटा की एक अलग ही धाक है, वहीं सुरक्षा के मामलों में भी टाटा को टॉप पर रखा जाता है। अगर आप अपने परिवार के लिए टाटा की कार खरीदना चाहते हैं को टाटा नेक्सॉन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इस गाड़ी को एनकैप ने क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग दिया है। इसका मतलब यह है कि किसी भी हादसे के समय यह गाड़ी काफी हद तक आपको सेफ रख सकती है।

2. Tata Altroz

टाटा अल्ट्रोज भी भारत की सबसे सुरक्षित कारों की सूची में टॉप पर है। नेक्सॉन की तरह टाटा अल्ट्रोज को भी ग्लोबल एनकैप ने इसे 5 स्टार रेटिंग दी है। बेहद शानदार लुक के साथ आने वाली यह गाड़ी सेल्स के मामले में टाटा की बेस्ट कार है।

3.XUV 300

महिंद्रा XUV 300 को मजबूती के लिए जाना जाता है, इस एसयूवी को सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300, GNCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त करने वाली Mahindra की पहली सब-फोर-मीटर SUV है। अगर आप महिंद्रा की गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो इसे आप बेस्ट ऑप्शन मान सकते हैं।

4. Mahindra XUV700

ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली 5वीं भारतीय कार है। हालांकि, उपर बताई गई अन्य कारों की तुलना में इसकी कीमत अधिक है। लेकिन एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में अन्य कारों की तुलना में थोड़ी ज्यादा प्रीमियम है। इस गाड़ी की अधिक डिमांड होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा है।

5. Mahindra Marazzo

Mahindra Marazzo 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन द्वारा संचालित है, जो 120 bhp की पॉवर और 300 Nm की पीक टार्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसको 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। Marazzo में डुअल फ्रंट एयरबैग, सभी 4 डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, TCS, EBD के साथ ABS और कई अन्य सुरक्षा सुविधाएं मिलती हैं।

यह भी पढ़ें

कहीं गलत तो नहीं है स्टीयरिंग पकड़ने का आपका तरीका, अपनाएं ये टिप्स और ड्राइविंग को बनाएं सेफ

Royal Enfield 650cc Himalayan और Scram को लॉन्च करने की पुरी तैयारी में है,कंपनी वैश्विक स्तर पर कर रही है काम