Move to Jagran APP

5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Scorpio Classic, जानिए वेरिएंट अनुसार कीमतें

कंपनी ने इसमें कई कलर ऑप्शन भी दिये है।जिसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल को भारत में एक्सपोर्ट किया जाएगा।नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पिछले स्कॉर्पियो का अपडेटेड वर्जन है।भारतीय बाजार में Scorpio को दो ट्रीम्स Classic S और Classic S11 में लॉन्च किया गया है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sat, 20 Aug 2022 11:23 AM (IST)
Hero Image
5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है Scorpio Classic

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में आज महिंद्रा ने अपनी स्कॉर्पियो-एन से भी सस्ती, नई स्कॉर्पियो क्लासिक का अनावरण किया है। आपको बता दें ये नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पिछले स्कॉर्पियो का अपडेटेड वर्जन है। इसे कंपनी नई स्कॉर्पियो-एन के साथ ही बेचेगी। जिसकी कीमत  11.99 लाख रुपये से शुरू होती है। इस मॉडल को भारत में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

कलर ऑप्शन

आपको बता दें कंपनी ने इसमें कई कलर ऑप्शन भी दिये है। कलर ऑप्शन के होने से आप अपने पसंद की गाड़ी खरीद सकते है। 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को पर्ल व्हाइट, नेपाली ब्लैक, रेड रेज, डी'सैट सिल्वर और गैलेक्सी ग्रे में पेश किया गया है। इसके मॉडल बेस-स्पेक एस वेरिएंट और टॉप-स्पेक एस 11 वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

इंजन

महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन द्वारा इसे संचालित किया जाता है, जो 130bhp और 300Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके मोटर को छह - स्पीड के मैनुअल ट्रांसमिशन में जोड़ा गया है। इसके फ्रंट बम्पर में  नई एलईडी डीआरएल  और नए 17-इंच मिश्र धातु के पहिये, एलईडी टेल लाइट्स, एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री, क्रूज़ कंट्रोल और वायरलेस इसमें शामिल है।

एक्सटीरियर

नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में नई ग्रिल डिजाइन, हुड स्कोप के साथ मस्कुलर बोनट और नए ट्विन-पिक  के सात आएगी। इसमें सिग्नेचर स्कॉर्पियो टावर एलईडी टेल-लैंप्स और 17-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स के साथ नई डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) भी है। लेकिन इसके लोअर -स्पेक में क्लासिक एस ट्रिम स्टील व्हील मिलता है।

इंटिरियर

कंपनी ने इसको काफी अपडेट किया है। इसमें टच-सेंसिटिव कंट्रोल के साथ 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम  भी दिया गया है। इसके साथ ही इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, पैनिक ब्रेक इंडिकेशन, ईबीडी के साथ एबीएस, एंटी-थेफ्ट वार्निंग, सीट बेल्ट रिमाइंडर लैंप, स्पीड अलर्ट और सेफ्टी के लिए इसमें ड्राइविंग करते समय ऑटो डोर लॉक भी मिलता है।

कीमत

भारतीय बाजार में Scorpio को दो ट्रीम्स Classic S और Classic S11 में लॉन्च किया गया है। Scorpio S की कीमत 11.99 लाख रुपये है। वहीं Scorpio S11 की शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपये है।