Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द देगी दस्तक, जानें कंपनी का प्लान

Skoda Enyaq iV electric car कंपनी अपने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के लाइनअप का विस्तार कर रही है। स्कोडा भारत में कई Enyaq प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है।आने वाले दिनों में वाहन निर्माता कंपनी कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारियों में है।(जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 11 May 2023 12:07 PM (IST)
Hero Image
Skoda Enyaq iV इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में जल्द देगी दस्तक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसी को देखते हुए स्कोडा भी चालू वित्त वर्ष के दौरान भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Enyaq iV को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वाहन निर्माता कंपनी अपने आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन के लाइनअप का विस्तार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Enyaq iV के लॉन्च के साथ शुरुआत करेगी और बाजार की प्रतिक्रिया को देखेगी इसके तहत ही फिर कंपनी भारतीय बाजार में आगे और भी मॉडल पेश करने पर विचार करेगी।

Enyaq iV 80x

स्कोडा द्वारा Enyaq iV एक इलेक्ट्रिक SUV है जिसे VW ग्रुप के MEB प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसका इस्तेमाल Audi Q4 e-tron और Volkswagen ID 4 क्रॉसओवर में भी किया गया है। इस एसयूवी की लंबाई 4,648mm और चौड़ाई 1,877mm है, जो इसे लगभग Skoda Kodiaq जितनी बड़ी बनाती है।

Enyaq iV 80x बैटरी

स्कोडा भारत में कई Enyaq प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है, लेकिन इन टेस्टिंग के दौरान Enyaq iV 80x को सबसे अधिक बार देखा गया है। यह मॉडल 77kWh बैटरी द्वारा संचालित है जो 125kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें दो मोटर लगाया गया है। इसे AWD क्षमता और 265hp का कुल पावर आउटपुट देता है।

Enyaq iV 80x रेंज

वाहन निर्माता कंपनी ये दावा करती है कि Enyaq iV 80x 6.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी WLTP-रेटेड रेंज 513 किलोमीटर तक है।

Skoda की अपकमिंग कारों की लिस्ट

आपको बता दें, आने वाले दिनों में वाहन निर्माता कंपनी इंडियन मार्केट में कई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारियों में है। स्कोडा की अपकमिंग कारों की लिस्ट में Elroq, Karoq successor, Enyaq iV. Enyaq iV Coupe , seven-seater EV, Vision 7S concept इलेक्ट्रिक कार शामिल है।